8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में कप्पा वैरिएंट की दस्तक: अलवर में चार केस मिले, चिकित्सा विभाग हरकत में आया

अलवर में कप्पा वैरिएंट के चार मामले सामने आए हैं। चिकित्सा प्रशासन ने अन्य सैंपल भी जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Lubhavan Joshi

•

Updated: 14 Jul 2021, 9:07 AM IST

Corona Kappa Variant: Four Cases Of Kappa Variant Found In Alwar

राजस्थान में कप्पा वैरिएंट की दस्तक: अलवर में चार केस मिले, चिकित्सा विभाग हरकत में आया

अलवर. कोरोना के नए वैरिएंट चिंता बढ़ा रहे हैं। बीकानेर में डेल्टा वैरिएंट मिलने के बाद अलवर जिले में कप्पा वैरिएंट के चार केस मिले हैं। अब कुछ और सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे।

जिले में सोमवार को कोरोना का ग्राफ शून्य पर पहुंचने के बाद मंगलवार को फिर से 6 नए मरीज मिले। चिकित्सा विभाग की ओर से कराई गई 6 हजार 901 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट में 6 कोरोना संक्रमित सामने आए। वहीं, 14 पुराने संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी मीना ने बताया कि मंगलवार को अलवर जिले में 6 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। जिनमें से मुण्डावर में 2, किशनगढ़बास में 2, लक्ष्मणगढ़ में 1 और कोटकासिम में 1 संक्रमित मरीज सामने आए।

उल्लेखनीय है कि अलवर जिले में अब तक 59 हजार 677 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 381 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 59 हजार 212 लोग ठीक हो चुके हैं।

अब ऑक्सीजन सपोर्ट और वेंटीलेटर पर 3-3 मरीज

जिले में मंगलवार को 7 कोरोना संक्रमित मरीज ही अस्पताल में भर्ती रहे। इनमें से 3 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर तथा 3 मरीजों को वेंटीलेटर पर रखा हुआ है। 1 मरीज आइसोलेशन बेड पर भर्ती है। वहीं, 151 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। रविवार को जिले में 158 कुल एक्टिव केस रहे।