7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कड़कड़ाती सर्दी से 5 डिग्री पर पहुंचा तापमान, कोविड अस्पताल में अब भी मरीजों को नहाने और पीने के लिए मिल रहा ठंडा पानी

अलवर जिले का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री पर पहुंच गया है। लेकिन इसके बावजूद कोविड अस्पताल में मरीजों को ठंडा पानी दे रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Nov 25, 2020

Corona Patient Getting Cold Water For Bath In Winter Season In Alwar

कड़कड़ाती सर्दी से 5 डिग्री पर पहुंचा तापमान, कोविड अस्पताल में अब भी मरीजों को नहाने और पीने के लिए मिल रहा ठंडा पानी

अलवर. इस बार नवंबर माह में ही जोर की सर्दी पड़ रही है। अलवर जिले का तापमान 5 डिग्री पर पहुंच गया है। घर में ठंडे पानी के बिना नहाना मुश्किल हो गया है। लेकिन इस समय भी कोरोना मरीजों को नहाने के लिए ठंडा पानी दिया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से कोरोना मरीजों के लिए बनाए गए लार्डस कोविड हॉस्पिटल में मरीजों के लिए सुविधाओं का बेहद अभाव है। सर्दी के मौसम में मरीजों को नहाने और पीने के लिए ठंडा पानी नसीब हो रहा है।

जानकारी के अनुसार चिकानी स्थित लॉर्डस कोविड अस्पताल में मरीजों को इलाज से ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजनों का कहना है कि अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों को नहाने के लिए और पीने के लिए सर्दी में भी ठंडा पानी दिया जा रहा है। जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग की ओर से मरीजों के लिए गर्म पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। सर्दी में मरीजों को ठिठुरते हुए नहाना पड़ रहा है तथा पीने के लिए भी ठंडा पानी नसीब हो रहा है। ऐसे में मरीजों की तबीयत में सुधार होने के बजाय उनकी तबीयत और बिगड़ सकती है।

जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग को मरीजों के लिए लॉर्डस अस्पताल में सर्दी के मौसम में नहाने और पीने के लिए गर्म पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। उधर, जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी मीणा का कहना है कि यदि मरीजों को लॉर्डस अस्पताल में ठंडे पानी से नहाना और पीने के लिए ठंडा पानी मिल रहा है तो इसकी जानकारी कराई जाएगी और जल्द ही इस व्यवस्था में सुधार करते हुए मरीजों के लिए गर्म पानी उपलब्ध कराया जाएगा।