
अलवर में वैक्सीन का टोटा खत्म, जिले को मिली 41 हजार से ज्यादा वैक्सीन, जानिए आज कहां लगेगी वैक्सीन
अलवर. चिकित्सा विभाग की ओर से अलवर के लिए करीब 41 हजार से ज्यादा वैक्सीन मिली है। इसके चलते गुरुवार को शहर में करीब 6 जगह पर वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएंगे। वैक्सीन की कमी के चलते पिछले दो दिनों से वैक्सीन नहीं लगाई जा रही थी। आरसीएअचो डाक्टर अरविंद गेट ने बताया कि विभाग को 30 हजार कोविशील्ड व 11 हजार 500 कोवैक्सीन की डोज मिली है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को 45 से अधिक आयु वर्ग के लिए शहर के सामान्य चिकित्सालय व काला कुआं सेटेलाइट हॉस्पिटल, सामुदायिक भवन काला कुआं, सेंट्रल जेल में वैक्सीनेशन कैंप लगाया जाएगा। 18 से 44 आयु वर्ग के लिए सपना एनजीओ विजय मंदिर, अलवर चैंबर ऑफ कॉर्मस इंडस्ट्रीज दिल्ली रोड मूंगस्का, महावर वैश्य धर्मार्थ ट्रस्ट कुश मार्ग व जिला कोर्ट अलवर में वैक्सीनेशन कैंप लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिक्षा व नौकरी के लिए विदेश जाने वालों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन काला कुआं सामुदायिक भवन में लगाई जाएगी। गौरतलब है कि अलवर में पिछले कुछ दिनों से 18 से 44 वर्ष के लोगों को टीका नहीं लग पा रहा था।
Published on:
17 Jun 2021 09:56 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
