30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘सुई’ लगने के बाद नहीं निकली ‘उई’, बच्चों में कोरोना वैक्सीन को लेकर उत्साह, लंबी लाइन लग रही

15 से 18 साल के बच्चों का कोरोना टीकाकरण प्रारंभ हो गया है। बच्चों में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही टीकाकरण केन्द्र पर लंबी लाइनें लग रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Lubhavan Joshi

•

Updated: 3 Jan 2022, 1:44 PM IST

Corona Vaccination Of 15 to 18 Year Old Children In Alwar

‘सुई’ लगने के बाद नहीं निकली ‘उई’, बच्चों में कोरोना वैक्सीन को लेकर उत्साह, लंबी लाइन लग रही

अलवर. कोरोना के खिलाफ जंग में अब बच्चे भी भागीदारी निभा रहे हैं। सोमवार से 15 से 18 साल के बच्चों के टीकाकरण की शुरुआत हुई। खास बात यह रही कि बच्चों में कोरोना वैक्सीन लगवाने में उत्साह देखा जा रहा है। तभी तो सुई लगने के बाद भी उनके मुंह से उई की आवाज नहीं निकली। आमतौर पर बच्चे सुई(इंजेक्शन) लगवाने में हिचकिचाते हैं। लेकिन कोरोना वैक्सीन उत्साह के साथ लगवा रहे है। वैक्सीन लगवाते वक्त फोटो खींचवाने का भी अलग ही जोश है।

अलवर जिले में पहले दिन करीब 30 हजार बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए बच्चों की लंबी लाइने लग गई है। आरसीएचओ डॉ. अरविंद गेट ने बताया कि जिले के 190 स्कूलों में वैक्सीन लगाई जा रही है। अलवर जिले में 2 लाख 92 हजार 774 बच्चों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि कोविन एप पर बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही कोविड वैक्सीनेशन केंद्र पर भी पंजीयन करवाया जा सकता है।

वैक्सीनेशन केंद्र पर यह सुविधाएं

कोविड वैक्सीन लगाने के लिए स्कूलों में प्रतीक्षा कक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही टीकाकरण कक्ष, निगरानी कक्ष भी बनाया गया । बच्चों को टीका लगाने के बाद 30 मिनट तक बैठाकर उसकी निगरानी में बैठाया जा रहा है। इसके अलावा मास्क, सैनेटाइजर, साबुन आदि की भी व्यवस्था की गई है।

एसएमडी स्कूल में हुई शुरुआत

15 से 18 साल के बच्चों का कोरोना वैक्सीनेशन अलवर शहर के एसएमडी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुरू हुआ। जिला कलक्टर नन्नूमल पहाडिय़ा, सीएमएचओ डॉ. ओपी मीणा, आरसीएचओ डॉ. अरविंद गेट ने सभी बच्चों को टीकाकरण कराने के लिए कहा। टीकाकरण को लेकर रैली भी निकाली गई, जिसमें बालिकाओं ने हाथों में पट्टियां लेकर आमजन को कोरोना गाइडलाइन की पालना करने व अधिक से अधिक टीकाकरण कराने को लेकर जागरुक किया। अलवर में बच्चों को कोराना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।