
राजस्थान के इस जिले में कोरोना का बड़ा विस्फोट, एक दिन में पांच लोगों की मौत
अलवर. जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण का लगातार चार दिन से बड़ा विस्फोट जारी है। मंगलवार को अलवर जिले में 650 कोरोना संक्रमित मरीज मिले तथा कोरोना के संक्रमण से पांच मरीजों की मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि अलवर जिले में पिछले चार दिन से 500 से ज्यादा संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं।
उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छबील कुमार ने बताया कि मंगलवार को अलवर जिले में कोरोना के संक्रमण से शहर के महावीर नगर निवासी पुष्कर दत्त शर्मा (68), कालाकुआं निवासी निरंजन लाल शर्मा (72) और बहादुरपुर पट्टी मीरान निवासी रामचरण (64) की मौत हो गई। वहीं, 650 संक्रमित मरीज सामने आए। जिनमें अलवर शहर में सबसे ज्यादा 284 मरीज मिले हैं। इसके आलवा तिजारा में 38, भिवाड़ी में 37, बानसूर में 36, लक्ष्मणगढ़ में 27, रैणी में 26, राजगढ़ में 25, रामगढ़ में 25, मुण्डावर में 24, शाहजहांपुर में 24, बहरोड़ में 23, थानागाजी में 22, कोटकासिम में 21, मालाखेड़ा में 15, खेरली में 12 तथा किशनगढ़बास में 11 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं।
संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 27 हजार पार
जिले में अब तक 27 हजार 162 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना के संक्रमण से 104 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 22 हजार 938 कोरोना मरीज सही हो चुके हैं।
एक्टिव केस 4 हजार के पार पहुंचे
जिले में कोरोना एक्टिव मरीजों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। अलवर में मंगलवार को कोरोना एक्टिव केस 4 हजार 135 हो गए। फिलहाल में 336 कोरोना मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हैं। 137 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं तथा 40 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं। वहीं, 16 मरीजों को वेंटीलेटर पर रखा हुआ है। 143 मरीज बेड आइसोलेशन तथा 3 हजार 799 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
कोरोना से मौतों का शतक, 20 दिन में 5 हजार संक्रमित
जिले में कोरोना के संक्रमण से मरीजों की मौत का शतक हो चुका है। अलवर जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 104 पहुंच गई है। वहीं, नवम्बर माह में सबसे ज्यादा 5 हजार संक्रमित मरीज मिले थे, लेकिन अप्रेल माह में कोरोना का संक्रमण इससे भी घातक स्थिति में पहुंच गया है। अप्रेल माह में 20 दिन में 4 हजार 981 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं तथा 14 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है।
------
कोरोना मीटर
नए मरीज 650
कुल संक्रमित 27162
रिकवर हो चुके 22938
एक्टिव केस 4135
मौत 104
Published on:
21 Apr 2021 12:19 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
