6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर में फिर से तेजी से फैल रहा कोरोना, अस्पताल होने लगे फुल, मौत का सिलसिला भी जारी

अलवर शहर में कोरोना काफी तेजी से फ़ैल रहा है, अब एक बार फिर से अस्पताल फुल होने लगे हैं

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Sep 24, 2020

Coronavirus Spreading Rapidly In Alwar District

अलवर में फिर से तेजी से फैल रहा कोरोना, अस्पताल होने लगे फुल, मौत का सिलसिला भी जारी

अलवर. जिले में कोरोना से एक और मरीज की मौत हुई है। अब अलवर जिले में एक बार फिर से कोरोना मरीजों का आंकड़ा 10 हजार के पार पहुंच गया है। जिला प्रशासन की ओर से हाल ही में कोरोना संक्रमण रिपोर्ट को दुरुस्त किया है। उसी समय संक्रमितो की संख्या करीब 12 हजार से वापस 9 हजार 600 कर दिए थे। उसके बाद बुधवार की रिपोर्ट सहित अब जिले में वापस कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हजार 76 हो गई है।

खास बात यह है कि अब अलवर शहर ही नहीं बल्कि भिवाड़ी, बहरोड़, किशनगढ़ बास व मुंडावर सहित अन्य जगह पर भी कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढऩे लगी है। इस समय जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड व मेडिकल आईसीयू में सभी बेड फुल है। दोनों जगह पर आईसीयू में 12 मरीज भर्ती है। उधर लॉड्र्स हॉस्पिटल में भी सात मरीज आईसीयू में भर्ती हैं। यही हाल गैर सरकारी कुछ अस्पतालों का भी है। अलवर में दो प्राइवेट अस्पताल कोरोना के मरीजों को भर्ती कर रहे हैं।
अब सावधानी आवश्यक-

चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉ. विष्णु गोयल का कहना है कि कोरोना संक्रमण का खतरा अब बढ़ गया है। इस समय लोगों के फेफड़ों में संक्रमण के केस निरन्तर बढ़ रहे हैं। यदि आपको छाती में दर्द है या आपको असामान्य लग रहा है तो आप तत्काल जांच करवाए। कोरोना का मुख्य असर फेंफड़ों पर ही पड़ता है जो जानलेवा भी हो सकता है। आपकी देरी जान के लिए भारी पड़ सकती है।

नए पॉजिटिव कहां से कितने
अलवर शहर 41

भिवाड़ी व बहरोड़ 13-13
किशनगढ़ बास 12

खेरली व मुंडावर 10-10
कोटकासिम 9

मालाखेड़ा 8
रामगढ़ व तिजारा 6-6

बानसूर 5
लक्ष्मणगढ़ 3

राजगढ़ 2
थानागाजी व शाहजहांपुर 1-1

जिले में एक्टिव केस 399-

खैरथल में मिला पहला टीबी कोरोना पॉजिटिव रोगी

अलवर . एमडीआर टीबी रोगी में कोरोना संक्रमण का पहला मामला खैरथल में सामने आया है। इसके बाद विभाग ने रोगी को घर पर ही दवा पहुंचाने की व्यवस्था की है। एमडीआर रोगी व सामान्य टीबी रोगी में कोरोना की संभावना को देखते हुए विभाग ने जिले में स्क्रीनिंग अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ योगेंद्र शर्मा ने यह जानकारी दी।