
भ्रष्टाचार का खेल, आए दिन हो रही जेल: न्याय शाखा का वरिष्ठ लिपिक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
अलवर. एसीबी की टीम ने सोमवार को अलवर कलक्ट्रेट की न्यायिक शाखा में कार्यरत वरिष्ठ लिपिक अजय शर्मा को 1800 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
लक्ष्मणगढ़ निवासी राकेश कुमार ने शिकायत दी की उसके भाई की नौकरी रक्षा मंत्रालय में लगी है। नौकरी के लिए रक्षा मंत्रालय से वेरिफिकेशन मांगा गया है। इसके लिए बाबू अजय शर्मा ने दो हजार की रिश्वत मांगी। बाबू अजय ने नौकरी के कागजात आगे जल्दी भेजने के लिए यह राशि मांगी। जब परिवादी वहां पहुंचा तो वरिष्ठ लिपिक आफिस में नहीं था। बाद में वह ऑफिस में और परिवादी को आफिस के पीछे ले गया, जैसे ही अजय ने रिश्वत की राशि पकड़ी, तभी वहां खड़े एसीबी के दल ने वरिष्ठ लिपिक अजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के घर की तलाशी ली जाएगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय ङ्क्षसह के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। इस दल में उप अधीक्षक परमेश्वर यादव, हैड कांस्टेबल नरेन्द्र, अजय कुमार, कांस्टेबल रामजीत, हरीश व राजवीर थे।
एटीएम लूट के आरोपियों का नहीं लगा सुराग
खेरली. कस्बे में शनिवार रात 3 बजे लग्जरी गाड़ी में आए बदमाश गैस कटर से एटीएम को गैस कटर से काटकर 13 लाख 61 हजार रुपए लूट कर ले गए। इस मामले में पुलिस ने गहनता से जांच कर रहीे है, लेकिन अभी तक पुलिस आरोपियों का सुराग तक नहीं लगा पाई है।
थानाधिकारी महावीर प्रसाद ने बताया कि घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है । मामले की जांच की जा रही है जिसमें कस्बे के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर कड़ी से कड़ी जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है । शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। कस्बे के एसबीआई एवं पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के अतिरिक्त किसी भी एटीएम में गार्ड की व्यवस्था नहीं है।
Published on:
18 Oct 2022, 1:35 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.