29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर की सरसों पर देश के बड़े स्टाकिस्टों की नजर

बम्पर पैदावार की आस: जिले में इस बार सरसों और गेहूं की फसल बढ़ा रकबा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Shyam Sunder Sharma

•

Updated: 27 Nov 2022, 1:40 AM IST

अलवर की सरसों पर देश के बड़े स्टाकिस्टों की नजर

अलवर की सरसों पर देश के बड़े स्टाकिस्टों की नजर,अलवर की सरसों पर देश के बड़े स्टाकिस्टों की नजर,अलवर की सरसों पर देश के बड़े स्टाकिस्टों की नजर,अलवर की सरसों पर देश के बड़े स्टाकिस्टों की नजर,अलवर की सरसों पर देश के बड़े स्टाकिस्टों की नजर


अलवर. जिले में इस साल मानसून लौटने के बाद बरसात होने और सर्दी तेज होने के कारण सरसों और गेहूं की फसल अच्छी है। इस बार अलवर जिले में सरसों की पैदावार अधिक होने की संभावना के चलते देश भर के स्टाकिस्टों की अलवर पर नजर है।


इस साल बुवाई अधिक

अलवर जिले में इस साल सरसों की बुवाई 3 लाख 15 हजार हैक्टेयर में हुई, जो पिछले सालों से अधिक है। इस साल जिले में बरसात आने के कारण किसानों ने सरसों को पहले ही बो दिया। जिले में गेहूं की बुवाई 1 लाख 85 हजार हैक्टेयर मे हुई है।


सरसों का अलवर है बड़ा उत्पादक क्षेत्र
अलवर जिले को सरसों का बड़ा उत्पादक क्षेत्र माना जाता है। यहां इस साल सरसों की पैदावार अधिक होने की संभावना के साथ ही कई बड़े स्टाकिस्ट यहां की फसल पर नजर लगाए हुए हैं। यहां फसल पकने के साथ ही सरसों की पैदावार का स्टॉक करने बहुत से बड़े कारोबारी यहां आएंगे। यहां देश के नामी उद्योगपतियों के वेयर हाउस हैं जो यहां की फसल को जमा करके रखते हैं। केडलगंज व्यापारिक संचालन समिति के सचिव विजेन्द्र गोयल का कहना है कि अलवर जिले में इस साल सरसों की पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है।


गेहूं और सरसों की फसल बेहतर
कृषि विभाग के सहायक निदेशक केएल मीणा का कहना है कि अलवर जिले में इस बार अभी तक सरसों और गेहूं के अनुकूल मौसम चल रहा है। यदि इन फसलों को कोई रोग नहीं लगा तो इस बार सरसों की पैदावार पहले से अधिक होगी। गेहूं के लिए तेज सर्दी अनुकूल बैठ रही है। जिसमें गेहूं का दाना खूब पक रहा है।