
अलवर के बहरोड़ क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर के पास स्थित कुड़ी गोशाला से गुरुवार रात गोतस्कर कुछ गायों को भर ले गए। इस दौरान कर्मचारी जागने पर गोतस्करों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई और गोशाला में खड़ी गाड़ी को मेटाडोर से टक्कर मार क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने शुक्रवार को मार्ग पर जाम लगाकर विरोध जताया।
गोशाला के रतीराम गुर्जर सहित अन्य ने बताया कि गुरुवार रात करीब साढ़े 12 बजे एक मेटाडोर में आए कुछ गोतस्कर पीछे के दरवाजे से गाय भर रहे थे। जिसकी सूचना कर्मचारियों द्वारा उनको देने पर वह कुछ लोगों के साथ गोशाला पहुंचे।
वहां देखा तो कुछ लोग मेटाडोर मे गाय भर रहे थे। जिसके लिए आवाज लगाने पर मेटाडोर में सवार गोतस्करों ने पत्थर फेंके और फायरिंग कर उनको ललकारा और कहा कि आओ बड़े बहादुर बन रहे थे मुकाबला करो। मेटाडोर सवार गोतस्करों ने गोशाला मे खड़ी बोलेरो गाड़ी व गेट को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन एक घंटे तक पुलिस नहीं आई और गोतस्कर गोशाला से कुछ गाय ले गए। उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पूर्व कस्बे में भी पिकअप में गाय भरने को लेकर एक युवक द्वारा टोकने पर गोतस्करों ने उस पर पत्थर मारे थे, जिसका मामला दर्ज करवाया गया था।
सडक़ पर जाम लगाकर रोष जताया
घटना के विरोध में शुक्रवार सुबह 8 बजे के आसपास क्षेत्र के ग्रामीण गोशाला पर एकत्र हो गए और पुलिस के उदासीनता बरतने पर रोष जताते हुए गोतस्करों को पकडऩे की मांग को लेकर सडक़ पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिनको लोगों खरी खोटी सुनाई। सूचना पर डीएसपी जनेश सिंह तंवर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बात कर मौका देखा। ग्रामीणो ने कहा कि उनकी और गोशाला की सुरक्षा का पूरा प्रबंध किया जाए। इसी दौरान एसडीएम सुरेश यादव भी पहुंच गए।
दोनों अधिकारियों ने मामला दर्ज कर गोतस्करों की जल्द गिरफ्तारी व एक पुलिस गश्ती दल रात को गोशाला क्षेत्र में चलाने का विश्वास ग्रामीणों व गोशाला संचालको को दिलाया। उसके बाद ग्रामीण माने और जाम खुलवाया। समझाइश बैठक में कांग्रेस नेता बस्तीराम यादव, भाजपा नेता रमेश रावत, रामपाल रईया, रामफल गुर्जर, रामकुमार रावत सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
Published on:
20 Jan 2018 02:44 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
