2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: पिता की हैवानियत से बचने के लिए बेटी ने लगाई छत से छलांग

लड़की बचने के लिये मकान की छत से छलांग लगा जाती है। वह मकान के पास से गुजर रही हाई वोल्टेज के तारों पर गिरती हुई नीचे सडक़ पर गिर जाती है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 16 Apr 2018, 11:50 AM IST

alwar news

अलवर। अलवर जिले के नीमराणा में इंसानियत को शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पिता की हैवानियत सामने आई है। वीडियो में एक व्यक्ति लड़की को जूते से पीटते हुये दिख रहा है। लड़की पिटाई से बचने के लिये मकान की छत से छलांग लगा जाती है। वह मकान के पास से गुजर रही हाई वोल्टेज के तारों पर गिरती हुई नीचे सडक़ पर गिर जाती है। तभी एकदम से धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के व्यक्ति दौड़ कर लड़की के पास आते है और उसे संभालते है। लड़की छत से गिरने से अचेत हो गई, जिसको नीमराणा के निजी अस्पताल में पहुंचाया गया जहां पर लड़की की हालात नाजुक बनी हुई है। सूचना पर नीमराणा थाना प्रभारी मोके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रहे है।

बिहार का रहने वाला है व्यक्ति
जानकारी के अनुसार, वीडियो में पिटाई करते हुए व्यक्ति की पहचान संतोष के रूप में हुई है जो बिहार का रहने वाला है और नीमराणा की एक कम्पनी में काम करता है। इस व्यक्ति ने अपनी लड़की को किसी लड़के से फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया, जिसके बाद इस नाराज पिता ने लड़की की जमकर पिटाई कर दी।

फोन पर लडक़े से बात करते हुए पकड़ी गई लडक़ी के नाराज पिता ने मकान की छत पर ही लडक़ी को जमकर पीटा। वीडियो में पिता को अपनी बेटी को मारते हुए साफ देखा जा सकता है। वीडियो को देखकर लगता है कि ये वीडियो किसी पड़ोसी द्वारा बनाया गया है।

- थानप्रभारी हितेश शर्मा ने बताया कि सूचना मिली कि लड़की छत से गिरने से घायल हो गई। जिसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंच कर लड़की का बयान लिया गया। घायल लडक़ी ने बताया कि मैं फोन पर किसी से बात कर रही थी, पिता ने मना किया था और धमकाया था। जांच कर कार्रवाई करेंगे।
हितेश शर्मा, थानप्रभारी