आपातकालीन सार्वजनिक घोषणा और प्रदर्शन प्रणाली, डायनामिक रूट मैप डिस्प्ले, इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, और संचार सुविधाओं से लैस, ट्रेन में आधुनिक घोषणाओं की सुविधा होगी। स्वचालित प्लग-इन प्रकार के चौड़े दरवाजे, सीसीटीवी, फायर एंड स्मोक डिटेक्टर, अग्निशामक यंत्र और डोर इंडिकेटर, दिव्यांगजनों के अनुकूल ट्रेन के दरवाजों के पास व्हीलचेयर के लिए जगह, इनोवेटिव ट्रेन कंट्रोल मॉनिटरिंग सिस्टम (टीसीएमएस) तकनीक, प्रत्येक 5-10 किमी पर स्टेशन की उपलब्धता, ट्रेन में पुश बटन, ट्रेन के सभी दरवाजों को खोलने की जरूरत नहीं होगी। आरआरटीएस ट्रेन ऑटोमैटिक ट्रेन ऑपरेशन के अंतर्गत संचालित होंगी।