
बचपन का शौक बना जुनून, अलवर के खेम ने अब तक 800 से ज्यादा डाई कास्ट कार, ट्रक और बाइक्स का कलेक्शन किया
अलवर. कई लोगों को जीवन में कलेक्शन का शौक होता है। कोई दुर्लभ सिक्के, पुराने नोट एकत्र करते हैं तो कोई आकर्षक पत्थर इकठ्ठा कर जीवन भर उसे संजोए रखते हैं। ऐसे ही डाई कास्ट कार, बाइक्स और अन्य वाहन एकत्रित करने का शौक है। खैरथल के खेम भगत को। वे वर्ष 2006 से कार, बाइक्स, ट्रक और अन्य वाहनों के मिनिएचर मॉडल का कलेक्शन कर रहे हैं। धीरे-धीरे उनके पास पुराने समय की विंटेज कार से लेकर इस माह लॉन्च हुई कार का डाई कास्ट वर्जन है। वे अब तक 600 से ज्यादा कार, 50 से ज्यादा बाइक, ट्रेक्टर, बस, ट्रक और अन्य वाहन के मिनिएचर मॉडल खरीद चुके हैं।
क्लेक्शन को लोग कर रहे पसंद
बड़े वाहनों के छोटे वर्जन को डाई कास्ट कहते हैं। खेम बताते हैं कि इन दिनों डाई कास्ट वाहन कलेक्शन का ट्रेंड चला है। लेकिन वे इस ट्रेंड से पहले ही खिलौनों की तर्ज पर कार खरीदते थे। धीरे-धीरे इसके बारे में और जानकारी मिली तो कलेक्शन बढ़ता गया। उनके पास भारतीय कंपनियों के आलावा विदेशी लग्जरी कारों का कलेक्शन है। वे अभी तक 2 लाख रुपए से ज्यादा कीमत के डाई कास्ट वाहन खरीद चुके हैं। इनके कार कलेक्शन को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। कार खरीदने के आलावा उन्हें मॉडिफाइड कर नया लुक देना भी इनका शौक है। यूट्यूब पर इनके चैनल की वीडियो की लोग सराहना कर रहे हैं।
Published on:
19 Oct 2020 08:12 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
