29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूध माफिया का घिनौना काम : घनघोर अंधेरे में पीछा कर पकड़ा मिलावटी दूध से भरा टैंकर, 5 हजार 4 सौ लीटर नाले में बहाया

अलवर. सरस डेयरी अलवर के नए चेयरमैन विश्राम गुर्जर मिलावट और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन मोड में है। चेयरमैन ने स्वयं पीछा कर मिलावटी दूध का टैंकर पकड़ा। डेयरी में सेम्पल जांच कराने के बाद टैंकर में भरे 5400 लीटर दूध को रविवार को नाले में नष्ट करा दिया। इस कार्रवाई के बाद से मिलावटखोरों में हड़कम्प मचा हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Kailash Chand Sharma

•

Updated: 18 Jul 2022, 1:33 AM IST

दूध माफिया का घिनौना काम : घनघोर अंधेरे में पीछा कर पकड़ा मिलावटी दूध से भरा टैंकर, 5 हजार 4 सौ लीटर नाले में बहाया

दूध माफिया का घिनौना काम : घनघोर अंधेरे में पीछा कर पकड़ा मिलावटी दूध से भरा टैंकर, 5 हजार 4 सौ लीटर नाले में बहाया

अलवर. सरस डेयरी अलवर के नए चेयरमैन विश्राम गुर्जर मिलावट और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन मोड में है। चेयरमैन ने स्वयं पीछा कर मिलावटी दूध का टैंकर पकड़ा। डेयरी में सेम्पल जांच कराने के बाद टैंकर में भरे 5400 लीटर दूध को रविवार को नाले में नष्ट करा दिया। इस कार्रवाई के बाद से मिलावटखोरों में हड़कम्प मचा हुआ है।
डेयरी चेयरमैन विश्राम गुर्जर को शनिवार को सूचना मिली कि बहरोड़ और नीमराणा से दूध लाने वाले टैंकर आरजे-32 जीसी-5042 के दूध में मिलावट की जा रही है। इस पर चेयरमैन गुर्जर ने विजीलेंस टीम को साथ लेकर करीब 100 किलोमीटर तक पीछा कर टैंकर पर निगरानी रखी, जिसमें टैंकर में दो जगह दूध में मिलावट की गई। इसके बाद चेयरमैन डेयरी में आकर बैठ गए। रात 9.20 बजे टैंकर दूध लेकर अलवर सरस डेयरी पहुंचा। चेयरमैन ने लैब के जांच अधिकारी राधेश्याम शर्मा को बुलाया और टैंकर को सील कराया तथा करीब ढाई घंटे तक टैंकर का खड़ा रखा। दूध स्थिर होने के बाद उसकी सतह से सेम्पल लिया गया। जांच में दूध में वसा मानकों के अनुसार नहीं पाया गया। इसके बाद रात डेढ़ बजे टैंकर को फिर से सील कराकर चेयरमैन वहां से लौट आए। रविवार सुबह 9 बजे चेयरमैन विश्राम गुर्जर डेयरी में आए और अधिकारियों की उपिस्थति में अमानक 5400 लीटर दूध को नाले में फैला दिया गया। साथ ही प्रबंध संचालक को निविदा की शर्तों तथा संघ के नियमों के अनुरूप जुर्माना लगाते हुए दण्डात्मक कार्रवाई करने निर्देश दिए। इस कार्रवाई में डेयरी के नारायङ्क्षसह, राधेश्याम शर्मा, राकेश विजय और वीके जैन आदि मौजूद रहे।
मिलावट रोकने के लिए दो विजीलेंस टीम बनाई : सरस डेयरी अलवर के नए चेयरमैन विश्राम गुर्जर एक जुलाई को कार्यभार ग्रहण किया था। इसके बाद से चेयरमैन एक्शन मोड में हैं। उन्होंने आते ही सबसे पहले मिलावटखोरी और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए दो विजीलेंस टीम गठित की। चेयरमैन गुर्जर अपने 16 दिन के कार्यकाल में मिलावट के खिलाफ 10 बड़ी कार्रवाई कर चुके हैं। उन्होंने मिलावट करते पकड़े जाने पर 4 दुग्ध सोसायटी को बंद कर दिया तथा पहली बार मिलावट करते पकड़े जाने पर 3 सोसायटी को चेतावनी देते हुए 5-5 हजार रुपए की पेनल्टी काटी गई। वहीं, दुग्ध परिवहन वाहनों का दूध चोरी का वीडियो प्राप्त होने पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों की सेवाओं को निलम्बित करते हुए इन पर 5-5 हजार रुपए की पेनल्टी लगाई गई। वहीं, रविवार को मिलावट पकड़े जाने पर टैँकर में भरा 5400 लीटर दूध से नाले में फैला दिया गया।
ठेकेदार से की जाएगी वसूली
मिलावट मिलने पर सरस डेयरी प्रबंधन ने रविवार को 5400 लीटर दूध नाले में नष्ट कराया। दूध की कीमत करीब ढाई लाख रुपए है। इसकी वसूली मिलावट करने वाले ठेकेदार से की जाएगी। इसके अलावा नियमानुसार पेनल्टी सहित अन्य कार्रवाई ठेकेदार के खिलाफ की जाएगी।

मिलावट और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं : चेयरमैन
अलवर सरस डेयरी चेयरमैन विश्राम गुर्जर का कहना है कि वे अलवर सरस डेयरी के माध्यम से जनता को शुद्ध उत्पाद मुहैया कराने तथा पशुपालकों के हितों के लिए ²ढ़ संकल्पित हैं। डेयरी में मिलावट और भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए उनकी ओर से दो विजीलेंस टीमें गठित की गई हैं, जो कि मिलावट और भ्रष्टाचार पर पूरी निगरानी रख रही हैं। वहीं, उनकी ओर से भी मिलावटखोरों को चिन्हित कर उन पर नजर रखी जा रही है। मिलावट और भ्रष्टाचार के बारे में सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।