10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दहन के लिए रावण को लाया गया दशहरा मैदान, आज बनेगी सोने की लंका, अलवर में इस बार की विजयदशमी होगी बेहद खास

https://www.patrika.com/alwar-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Hiren Joshi

•

Updated: 19 Oct 2018, 10:59 AM IST

Dussehra 2018 In Alwar : Ravan Dahan 2018 In Alwar

दहन के लिए रावण को लाया गया दशहरा मैदान, आज बनेगी सोने की लंका, अलवर में इस बार की विजयदशमी होगी बेहद खास

अलवर. जिला पुरुषार्थी समिति की ओर से रावण दहन कार्यक्रम शुक्रवार शाम को जेल चौराहे के समीप स्थित दशहरा मैदान में किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष राकेश अरोड़ा ने बताया कि विवेकानंद चौक स्थित पुरुषार्थी धर्मशाला से भगवान की सवारी रवाना होगी। इससे पूर्व दोपहर में डेढ़ बजे समाज के गणमान्य लोगों का अभिनंदन होगा। इस अवसर पर शोभायात्रा को महेन्द्र तनेजा, रमेश जुनेजा, अशोक आहूजा झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
शोभायात्रा में अनेक झांकियां, बैंड बाजे, घोड़े, ढोल व भंगड़ा पार्टी होगी। शहर में जगह-जगह इस शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा।

संयोजक केके मदान ने बताया कि इस बार भगवार राम कविश कालड़ा व लक्ष्मण दक्ष कालड़ा बने हैं। दशहरा मैदान में शाम 5 बजे से आतिशबाजी होगी। सोनो की लंका मुख्य आकर्षण रहेगी। इस बार भगवान श्रीराम व लक्ष्मण जी वनवासी वेश में होंगे। शोभायात्रा में पुरुषार्थी समाज के जिले भर से आए लोग शामिल होंगे।

दशहरा मैदान पहुंचा रावण का परिवार
रावण दहन की पूर्व संध्या रावण के परिवार के पुतलों को दशहरा मैदान लाया गया। दशहरा मैदान पर रावण दहन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। अलवर में पहली बार बनाई जाएगी सोने की लंका। जिसे हनुमान अपनी पूंछ से आग लगाएंगे। इसके साथ ही शोभायात्रा में कई आकर्षण होंगे।