29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गेहूं के दुश्मन….चोर गेहूं के 103 कट्टे चुरा ले गए

बढ़ती चोरियों को लेकर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Pradeep kumar yadav

•

Updated: 19 Jan 2022, 1:44 AM IST

गेहूं के दुश्मन....चोर गेहूं के 103 कट्टे चुरा ले गए

गेहूं के दुश्मन....चोर गेहूं के 103 कट्टे चुरा ले गए

अलवर. बानसूर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा में सोमवार रात्रि को अज्ञात चोर राशन की दुकान का ताला तोडकऱ दुकान में रखे हुए 103 गेहूं के कट्टे चोरी कर ले गए। सुबह ग्रामीणों की ओर से राशन डीलर को सूचना दी गई। राशन डीलर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना। पुलिस ने बताया कि गांव खेड़ा निवासी राशन डीलर ने ग्यारसीलाल प्रजापत ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है कि गांव खेड़ा में उसकी उचित मूल्य के राशन की दुकान है। सोमवार को दुकान बंद कर गया। सुबह पड़ौसियों ने सूचना दी कि दुकान के बाहर गेहूं बिखरा पड़ा है। अंदर जाकर देखा तो दुकान में रखे हुए 103 गेहंू के कट्टे सहित स्टॉक रजिस्टर गायब मिला। आस पास तलाश किया गया। गांव की गोशाला के पास गेहूं के कट्टे खाली पड़े हुए मिले। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी लेकर मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी है। घटना की सूचना पर बानसूर डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा ने घटना की दौरा कर पूछताछ की।


नहीं रुक रहीं चोरी की वारदातें
क्षेत्र के गांव कोथल में 15 दिन पहले अज्ञात चोर राशन की दुकान का ताला तोडकऱ गेहंू चोरी कर ले गए। वहीं तीन दिन पूर्व गांव भूपसेड़ा में भी मुख्य मार्ग पर स्थित राशन की दुकान का ताला तोडकऱ अज्ञात चोर गेहंू चोरी कर ले गए। वहीं सोमवार रात गांव खेडा में अज्ञात चोरों ने राशन की दुकान को निशाना बनाया ।वहीं चार दिन पूर्व गांव चतरपुरा में भी एक मोटर वाइडिंग की दुकान का ताला तोडकऱ चोर मोटर सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। क्षेत्र में लगातार हो रहीं चोरी की वारदातों से लोगों में पुलिस क प्रति रोष है। वहीं 15 दिनों में हुई चोरी की वारदातों का अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है।