
दिल्ली में किसान आंदोलन के कारण सस्ता हुआ अलवर का प्याज, लाल प्याज की देशभर में है डिमांड
अलवर. हरियाणा-पंजाब के बाद दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के चलते अलवर का प्याज पंजाब व दिल्ली सहित कई राज्यों में नहीं जा रहा है जिसके चलत प्याज सस्ता हो गया है।
शुक्रवार को अलवर प्याज मंडी में 55 हजार कट्टों की आवक हुई। प्याज के थोक विक्रेता जितेन्द्र सैनी का कहना है कि शनिवार को मंडी में प्याज की खरीदारी नहीं होगी। प्याज के भाव 25 से 35 रुपए प्रति किलो रहे जबकि पहले 45 रुपए प्रति किलो तक बिके थे। अलवर जिले के प्याज की इस बार कई राज्यों में अधिक मांग है जिनमें सबसे अधिक पश्चिमी बंगाल, पंजाब, दिल्ली व उत्तर प्रदेश है। इस बारे में प्याज के थोक विक्रेता सौरभ कालरा कहते हैं कि अलवर के प्याज की इस बार गुणवत्ता अधिक है। यदि किसानों के विरोध के चलते रास्ते जाम हो जाते हैं तो प्याज सस्ता हो सकता है लेकिन वैसे प्याज के भाव कम नहीं होंगे। इस बार कई प्याज उत्पादक राज्यों में प्याज कम हुआ है। अलवर के प्याज की गुणवत्ता भी बेहतर है।
Published on:
29 Nov 2020 11:17 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
