किसान सूरज मल सैनी ने बताया कि एक बेर का वजन 80 से 100 ग्राम है। वह उत्साहित है। बेर की खेती फायदे का सौदा है। बागवानी में कई प्रजातियों के बेर। गोला, खट्टा-मीठा, पेमली, छुआरा, सेब सहित कई तरह के बेरों की पैदावार की जाती है। दिल्ली, अलवर, गुरुग्राम, सोहना, जयपुर, जोधपुर, मथुरा आदि तक सप्लाई हो रहे है। बेरों की मांग दिनों दिन बढ़ रही है। दाम भी अच्छे मिल रहे हैं।बागवान दिन व रात्रि में पशु-पक्षियों से बागों की रखवाली करते हैं। 120 रुपए किलो तक बिकते हैं बेर। सीजन खत्म होने तक 50 से 80 रुपए किलो तक आ जाता है।