2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिता ने पुलिस से राजीनामे को मांगे सवा दो लाख

पुलिस ने बेटे से की मारपीट, परिवादी के चोरी का मामला दर्ज कराने से मना करने पर बिगड़ी बात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Pradeep kumar yadav

•

Updated: 15 Sep 2022, 1:40 AM IST

पिता ने पुलिस से राजीनामे को मांगे सवा दो लाख

पिता ने पुलिस से राजीनामे को मांगे सवा दो लाख

अलवर/खेरली. घर में हुई चोरी के एक मामले मेंं परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई और पुलिस पर उसके नाबालिग बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। साथ ही राजीनामा करने के लिए सवा दो लाख रुपए की मांग की है। इधर, सीओ लक्ष्मणगढ़ ने परिवादी से परिवाद लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार कजौड़ी मोहल्ला निवासी सब्जी का ठेला लगाने वाले परिवादी रामेश्वर सैनी ने रविवार 11 सितंबर को अपने मकान में दिनदहाड़े चोरी होने का परिवाद थाने में दिया। परिवार में बताया कि रविवार सुबह वह ठेले पर चला गया एवं उसकी पत्नी के मजदूरी पर जाने के बाद उसका बेटा ट््यूशन चला गया था। उसका बड़ा बेटा ठेले पर खाना देने आ गया और खाना देकर 10 मिनट के बाद ही घर पहुंच गया। इसी बीच अज्ञात चोर मकान का ताला तोडकऱ लाखों रुपए के जेवरात ले गए। ड्यूटी अधिकारी हेड कांस्टेबल कुंवर ङ्क्षसह ने परिवाद लेकर वारदात स्थल का मौका निरीक्षण किया जिसमें बताए गए चोरी के स्थान पर एक थैली में पचास हजार रुपए यथावत रखे हुए मिलने, जबकि थैली के पास से जेवर गायब होने से चोरी का मामला संदिग्ध लगा। इस पर ड्यूटी अधिकारी हेड कांस्टेबल कुंवर ङ्क्षसह परिवादी रामेश्वर सैनी एवं एवं उसके पुत्र गौरव सैनी को थाने ले गए, जहां गौरव से पूछताछ की गई। पूछताछ करने के बाद परिवादी से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज कराने से मना कर दिया और वापस घर चलेे गए। सोमवार शाम परिवादी रामेश्वर सैनी एक नया परिवाद लेकर थाने पहुंचा जिसमें उसने नाबालिग पुत्र पर पूछताछ के दौरान पट्टे और थप्पड़ों से मारपीट करने का पुलिस पर गंभीर आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करने को कहा। पुलिस पर मारपीट के आरोप की सूचना पर सीओ लक्ष्मणगढ़ थाने पहुंचे और परिवादी की समस्या सुनी और चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। जिस पर परिवादी ने मना कर दिया। इसी बीच परिवादी को कस्बे के कई लोगों ने झूठी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराने को कहा, परंतु वह नहीं माना, बल्कि परिवादी और उसकी बहन ने राजीनामा के लिए सवा दो लाख रुपए की मांग की, अन्यथा उच्चाधिकारियों से शिकायत की धमकी दी। इसी मामले में एक बिचौलिए ने परिवादी से संपर्क किया और कुछ कम रुपए देकर मामला रफा-दफा करने को कहा तो परिवादी ने दो लाख से कम पर समझौता नहीं करने को कहा। इधर सीओ लक्ष्मणगढ़ ने परिवादी से परिवाद लेकर जांच शुरू कर दी है।