2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, धमाकों की आवाज से सहमे लोग

चौपानकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार शाम को चार बजे आग लग गई। जहां तेज धमकानों के आसपास के लोग सहम गए। आग पास की दो अन्य फैक्ट्रियों में भी फैल गई। 18 दमकल कई घंटे तक आग पर काबू पाने का प्रयास करती रही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Shyam Sunder Sharma

•

Updated: 24 Apr 2024, 12:39 AM IST

भिवाड़ी. चौपानकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार शाम को चार बजे आग लग गई। जहां तेज धमकानों के आसपास के लोग सहम गए। आग पास की दो अन्य फैक्ट्रियों में भी फैल गई। 18 दमकल कई घंटे तक आग पर काबू पाने का प्रयास करती रही।
जानकारी के अनुसार जिस इकाई में आग लगी थी, उसमें तेज धमाके हुए। फैक्ट्री के मुख्य गेट पर बाहर की तरफ से ताला लगा हुआ था। आसपास के क्षेत्र में मौजूद लोगों ने बताया कि टीनशेड एवं अन्य सामान तेज धमाकों के साथ दूर तक उड गया। आग इतनी भयंकर थी कि दमकल वाहन के पहुंचने से पहले आसपास की दो फैक्ट्रियों में भी फैल गई। एक गत्ते की फैक्ट्री में आग लग गई, जिसको बढऩे से पहले ही नियंत्रण कर लिया गया। जबकि दूसरी एल्युमिनियम के उत्पाद निर्माण करने वाली इकाई में आग से अधिक नुकसान हुआ है। आग के विकराल रूप को देखते हुए आसपास के क्षेत्र से 18 दमकल वाहनों को बुलाया गया। कई घंटे बाद भी आग पर नियंत्रण करने के प्रयास जारी रहे।
अवैध रूप से बन रहे थे पटाखे
जानकारी के अनुसार इस फैक्ट्री परिसर में अवैध रूप से पटाखे बन रहे थे। अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरी फैक्ट्री को चपेट में ले लिया। आग से फैक्ट्री का टीनशेड उड़ गया। अंदर रखा सामान भी राख हो गया। आग की सूचना पर फैक्ट्री संचालक मौके पर नहीं पहुंचा और कार्यरत स्टाफ भी नहीं मिला।

खेत से सिंचाई का सामान चोरी
भिवाड़ी. चौपानकी थाना क्षेत्र के मेहंदीका गांव में चोर खेती की सिंचाई में काम आने वाले सामान को चोरी कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज में चोर बाइक से सामान चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। खुर्शीद खान निवासी ध्रुपू निवासी सारेकलां ने चौपानकी थाने में मामला दर्ज कराया है। शिकायत में बताया कि मेहंदीका में काश्तकारी के लिए जमीन ली हुई है। वहां पर सिंचाई के लिए बोङ्क्षरग लगा हुआ है। कोई अज्ञात चोर बोङ्क्षरग की केबल, २० फव्वारा, २० प्लास्टिक पाइप और ट्रैक्टर-ट्रॉली का डाला चोरी कर ले गया। आसपास में सीसीटीवी फुटेज देखे तो बाइक सवार दो जने ट्रैक्टर-ट्रॉली का डाला चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। आसपास में पूछताछ एवं जानकारी करने पर इनकी पहचान साद पुत्र पप्पू एवं बुल्टी पुत्र सराजू निवासी डिलमकी सिलीखोह के रुप में हुई है।