6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के सीजन का असर, 40 रूपए किलो बिकने वाले फूल 400 रूपए किलो बिक रहे, सब्जियां भी हो गई महंगी

आम तौर पर फूलों के भाव 40 से 60 रूपए किलो रहते हैं, लेकिन इस समय 200 से 400 रूपए किलो बिक रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Nov 30, 2020

Flowers Price Increase Due To Heavy Demand In Marriage Season

शादी के सीजन का असर, 40 रूपए किलो बिकने वाले फूल 400 रूपए किलो बिक रहे, सब्जियां भी हो गई महंगी

अलवर. कार्तिक मास में शादी होने के कारण अलवर जिले की सब्जी मंडी में फूल विक्रेताओं के यहां फूलों की अच्छी बिक्री हो रही है। सामान्य दिनों में फूलों के भाव ₹40 किलो रहते हैं लेकिन इन दिनों मांग अधिक होने के कारण गुलाब मोगरा के फूल 200 से 400 रुपए किलो बिक रहे हैं। फूलों की वरमाला 600 से 800 रुपए जोड़े में बिक रही है। फूल विक्रेता महेंद्र सैनी ने बताया कि मंदिरों में इस समय फूलों की मांग कम है। शादियों में डेकोरेशन की वजह से मांग बढ़ गई है। हजारे के फूलों की मांग माला 10 रुपए से बढकऱ 30 रुपए में बिक रही है।

पूर्णिमा के चलते सब्जी हुई महंगी

पूर्णिमा के अवसर पर सब्जी मंडियों में अवकाश रहता है। इसके चलते एक दिन पहले रविवार को सब्जियां महंगी हो गई। सब्जी विक्रेता विकास कुमार ने बताया कि इन दिनों शादी ब्याह में चल रहे हैं। सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा पर शादियां अधिक होने के कारण मंडी में सब्जियों के भाव बढ़ गए। गोभी , मटर 60 रुपए किलो आलू प्याज टमाटर 50 रुपए किलो बिके। सलाद के काम आने वाली चुकंदर, खीरा मूली के भाव ₹40 किलो थे।