26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Alwar / पहली बार नए जिलों के अनुसार रैंकिंग, अलवर 12वें पायदान पर

पहली बार नए जिलों के अनुसार रैंकिंग, अलवर 12वें पायदान पर

शिक्षा विभाग ने रैंङ्क्षकग में नए जिलों को भी शामिल कर लिया है। पहली बार 41 जिलों के आधार पर रैंङ्क्षकग जारी हुई है। हालांकि नए जिले इस बार रैंङ्क्षकग में पिछड़े नजर आ रहे हैं। प्रदेश में सवाई माधोपुर पहले स्थान पर रहा है, जबकि अलवर जिले को 12वां स्थान मिला है। प्रदेश के 8 नए जिलों का स्कोर जीरो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Pradeep kumar yadav

•

Updated: 14 Jun 2025, 6:31 PM IST

आठ नए जिले आखिरी पायदान पर रहे, अब सुधार की उम्मीद
सवाईमाधोपुर को मिला पहला स्थान, नए जिलों की रैंकिंग खराब
अलवर. शिक्षा विभाग ने रैंङ्क्षकग में नए जिलों को भी शामिल कर लिया है। पहली बार 41 जिलों के आधार पर रैंङ्क्षकग जारी हुई है। हालांकि नए जिले इस बार रैंङ्क्षकग में पिछड़े नजर आ रहे हैं। प्रदेश में सवाई माधोपुर पहले स्थान पर रहा है, जबकि अलवर जिले को 12वां स्थान मिला है। प्रदेश के 8 नए जिलों का स्कोर जीरो रहा है। सलूंबर जिला 41, फलौदी 40, कोटपूतली-बहरोड़ 39, खैरथल-तिजारा 38, डीडवाना-कुचामन 37, डीग 36, ब्यावर 35, बालोतरा 34वें स्थान पर रहा है। इन जिलों में पैरामीटर्स के अनुसार स्कूलों और कार्यालयों का संचालन नहीं हो रहा है। इन जिलों में डीईओ, सीडीईओ, सीबीईओ, स्टाफ आदि की कमी चल रही है। इसके साथ ही यहां पर संसाधनों का भी अभाव है।
इन पैरामीटर्स के आधार पर जारी हुई रैंङ्क्षकग
स्कूलों की रैंङ्क्षकग के लिए इस बार नए पैरामीटर्स जारी किए गए हैं, जिसमें पिछले सत्र चयनित इंस्पायर अवार्ड, एसटीएसई, एनटीएसई, इंदिरा प्रदर्शनी, गार्गी, विज्ञान प्रदर्शनी, सांस्कृतिक व कला महोत्सव, एनएमएमएस में चयनित विद्यार्थियों की संख्या के साथ ही बीते महीने में कुल नामांकन के अनुसार विद्यार्थियों की उपस्थिति, वर्तमान महीने में विद्यार्थियों को पुस्तकालय की पुस्तकों का विवरण करने वाले, बोर्ड परीक्षा में 4 या 5 स्टार रेङ्क्षटग प्राप्त करने वाले स्कूलों का प्रतिशत, कुल नामांकन में प्रतिशत वृद्धि, आईसीटी लैब स्मार्ट कक्षा-कक्ष युक्त स्कूलों की संख्या, स्कूलों में खेल मैदान हैं या नहीं, इनकी दशा के आधार पर यह रैंङ्क्षकग जारी की गई है। इसमें कुल 12 बिन्दु शामिल किए हैं। इन सभी बिन्दुओं का कुल स्कोर 105 है। सरकारी स्कूलों स्टार रैंङ्क्षकग तथा जिला, ब्लॉक एवं स्कूल स्तर की समग्र शैक्षिक रैंङ्क्षकग के पैरामीटर्स के आधार पर यह रैंङ्क्षकग जारी की गई है।
अलवर की रैंङ्क्षकग में सुधार
खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ जिलों की अलग रैंङ्क्षकग जारी होने से अलवर को फायदा मिला है। इस बार जिले का 12वां स्थान रहा, जबकि पहले जिला 26वें स्थान पर था। उस समय ये दोनों जिलों को शामिल करके अलवर की रैंङ्क्षकग जारी की गई थी। इन जिलों में शैक्षणिक संसाधनों के अभाव की वजह से रैंङ्क्षकग गिर रही थी।
टॉप-5 जिले
प्रथम सवाई माधोपुर
द्वितीय सीकर
तृतीय चूरू
चतुर्थ कोटा
पंचम हनुमानगढ़