6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस ने चार कुख्यात बदमाशों को किया गिरफ्तार, बरामद किए चौंकाने वाले सामान

पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली व हरियाणा के कुख्यात चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

kamlesh sharma

Jun 24, 2018

alwar

टपूकड़ा। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली व हरियाणा के कुख्यात चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। चारों बदमाशों से बड़ी संख्या में 5 कट्टे, 4 मोबाइल, लोक तोड़ने की मास्टर चाबी व गाड़ियों की फर्जी नंबर प्लेट तथा एक कार बरामद की गई है।

टपूकड़ा पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी बदमाश आदतन अपराधी हैं व टपूकड़ा भिवाड़ी क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन समय रहते पुलिस ने सभी को धर दबोचा। डीएसपी सिद्धांत शर्मा ने बताया की आरोपी अजय हुड्डा,महिपाल उर्फ नन्ना,आशीष व अजय उर्फ खल्ली सहित चारों हरियाणा व दिल्ली के निवासी है।

शर्मनाक! चाचा ही कर रहा था तीन माह से नाबालिग के साथ दुष्कर्म

प्रेमिका की हत्या के आरोप में तिहाड़ जेल में सजायाफ्ता है अजय
पुलिस ने बताया कि आरोपी अजय हुड्डा 2016 में अपनी प्रेमिका सपना गुप्ता के हत्या के आरोप में तिहाड़ जेल में सजायाफ्ता है। अजय पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद वापस जेल नहीं गया। इसके बाद वह फरार है। पुलिस इसको पकड़ने के प्रयास कर रही थी।

इस शख्स की वजह खुला था आनंदपाल का बडा राज, फिर अमावस्या की रात हुआ एनकाउंटर

सभी आरोपियों पर है कई मामले दर्ज
सभी कुख्यात आरोपी जिन पर हरियाणा व दिल्ली में अनेकों हत्या, लूट व डकैती आदि के मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों से चार हथियार कई मोबाइल गाड़ियों की फर्जी नंबर प्लेट बरामद की गई है। सभी से अभी पूछताछ जारी है।

अवैध संबंधों के चलते पति को जैसलमेर ले जाकर पत्नी व ननदोई ने कर दी हत्या, शव दफनाया

बड़ी वारदातों का हो सकता है खुलासा
पुलिस को उम्मीद है कि क्षेत्र में हुई कई बड़ी वारदातों का खुलासा हो सकता है। इस पूरी कार्रवाई में कांस्टेबल सुनील की भूमिका सबसे अहम रही। जबकि अन्य स्टॉफ ने भी जी जान की बाजी लागाते हुए इन बदमाशों को दर दबोचा।