14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नायब सुबेदार कृष्ण यादव की सैन्य सम्मान से अंत्येष्टि,कश्मीर के कुपवाड़ा सैक्टर में हृदयगति रुकने से हुई थी मौत

नायब सुबेदार कृष्ण कुमार यादव की ड्यूटी के दौरान हृयदयगति रुकने से मौत, सैन्य सम्मान से की गई अंत्येष्टि
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Prem Pathak

•

Updated: 21 Feb 2018, 11:26 AM IST

funeral of martyr krishan kumar in his village with respect

सैनिक की अंत्येष्टि में जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारी रहे मौजूद
अलवर जिले के मुण्डावर उपखण्ड क्षेत्र के गांव आमोठ निवासी कृष्ण कुमार यादव बीएसएफ में कश्मीर के कुपवाड़ा सैक्टर में नायब सुबेदार के पद पर था। कृष्ण कुमार यादव की ड्यूटी के दौरान हृयदयगति रुकने से मौत हो गई। मंगलवार को सैन्य सम्मान से उसकी अंत्येष्टि की गई। अंत्येष्टि में आसपास के क्षेत्रों के काफी संख्या में लोग शामिल हुए।
क्षेत्र के गांव आमोठ निवासी कृष्ण कुमार यादव पुत्र दाताराम यादव (50) कश्मीर के कुपवाडा में सैक्टर हैडक्वार्टर पर नायब सुबेदार के पद पर कार्यरत था। शनिवार शाम करीब 4 बजेे अचानक बेहोश होकर गिर गया, जिसे आर्मी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कृष्ण कुमार की मौत की सूचना जैसे ही गांव पहुंची, क्षेत्र में गमी का माहौल हो गया। वही परिजनों में शौक की लहर दौड़ गई। सोमवार को देर रात आठ बजे नायब सुबेदार कृष्ण यादव का पार्थिव शरीर बीएसएफ के ट्रक में गांव पहुंचा। पार्थिव देह पहुंचने पर कृष्ण कुमार की माता ज्ञानदेवी, पत्नी सविता देवी, भाई बलवन्तसिंह, विवाहित पुत्र कर्णसिंह व पुत्री कु. मन्जू सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। कृष्ण की उनके खेत में ही सैन्य सम्मान से अन्त्येष्टि की गई। उनके पुत्र कर्णसिंह ने मुखाग्निी दी। छावला दिल्ली से बीएसएफ के जवानों की एक टुकडी सैनिक के पैतृक गांव पहुंची। एसआई गोपालराम के नेतृत्व में पहुंची जवानों की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सैनिक की अंतिम विदाई में पुलिस उपाधिक्षक वृत बहरोड़ जनेशसिंह तंवर, तहसीलदार पंकज बडग़ुजर, बीएसएफ कुपवाड़ा कश्मीर से इन्सपेक्टर परमालसिंह, विधायक पुत्र मंजित चौधरी, पूर्व विधायक मेजरओपी यादव की पत्नी कविता यादव, प्रधान सीमा ईश्वरसिंह यादव, कांग्रेस के जिला महासचिव डॉ. गौरव यादव, सरपंच रामपाल यादव, पूर्व सरपंच सतपाल यादव, एएसआई राजेन्द्र सिंह आदि शामिल हुए। मृतक नायब सुबेदार की पुत्री कु. मन्जू ने भी अपने पिता को पुष्पांजलि अर्पित की।