8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसान के लिए खुशखबरी, अब बंजर पड़ी जमीन पर भी कमाई कर सकते हैं धरती पुत्र

किसान अपनी बंजर जमीन पर बिजली बनाकर सरकार को बेच सकेंगे। इस योजना में कई लोग रूचि दिखा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Lubhavan Joshi

•

Updated: 3 Jul 2021, 1:23 PM IST

Good News For Farmers: They Can Sell Electricity To Government

किसान के लिए खुशखबरी, अब बंजर पड़ी जमीन पर भी कमाई कर सकते हैं धरती पुत्र

अलवर. देश में बंजर पड़ी जमीन पर भी किसान अब कमाई कर सकता है। सुनने में यह बड़ा अजीब होगा, लेकिन यह सही है। पीएम कुसुन कंपोनेंट ए योजना के तहत देश में सोलर प्लांट लगने हैं। इसकी शुरुआत राजस्थान के अलवर से हुई है। पूरे देश में तीन सोलर प्लांट लगे हैं। तीनों प्लांट राजस्थान में लगे हैं। प्लांट लगाने का खर्चा किसान को वहन करना होगा। उसके बाद 25 साल तक 3 रुपए 14 पैसे के हिसाब से किसान प्लांट में बनने वाली बिजली बिजली निगम के पास के सब स्टेशन पर सप्लाई कर सकेगा।

राजस्थान सोलर सिस्टम मजबूत हो रहा है। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर प्लांट लग रहे हैं। सरकार की तरफ से भी सोलर प्लांट लगाने पर छूट दी जाती है। केंद्र सरकार पीएम कुसुन कंपोनेंट ए योजना शुरू की है। इसके तहत सब स्टेशन के 5 किलोमीटर दायरे में अगर किसी किसान की जमीन खाली है तो वह अपनी जमीन पर 2 मेगा वाट का सोलर प्लांट लगा सकता है प्लांट लगाने का खर्चा किसान को वहन करना होगा उसके बाद प्लांट से विद्युत सब स्टेशन तक बिजली की लाइन डालने का खर्चा भी किसान को उठाना होगा किसान से विद्युत निगम बिजली खरीदेगा। इसके लिए किसान को 3 रुपए 14 पैसे दिए जाएंगे।

पूरे देश में इस योजना के तहत अभी तीन सोलर प्लान लगे हैं। तीनों प्लांट राजस्थान में लगे हैं। एक प्लांट अलवर, दूसरा कोटपूतली व तीसरा बांसवाड़ा में लगा है। अलवर के बहरोड़ बहरोड़ के साडोली गांव में यह प्लांट लगा है। इस प्लांट से 24 घंटे बिजली सप्लाई 33 केवीए विद्युत सबस्टेशन को दी जाएगी। बिजली विभाग के अधिकारियों ने कहा इस योजना में बड़ी संख्या में लोग रुचि दिखा रहे हैं। जिन लोगों की जमीन बंजर पड़ी हुई है या यह पथरीली है। वो लोग प्लांट लगाकर अपने परिवार का जीवन यापन कर सकते हैं।

गांव के लोगों को मिलेगी दिन में बिजली सप्लाई

विद्युत निगम के अधिकारियों ने कहा कि सोलर प्लांट से जिस 33द्म1 सबस्टेशन को बिजली सप्लाई की जाएगी। उस सब स्टेशन से जुड़े हुए गांव के लोगों को अब दिन में भी बिजली सप्लाई हो सकेगी। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादातर बिजली सप्लाई रात के समय होती हैं। ऐसे में ग्रामीण परेशान होते हैं। दिन में धूप तेज रहती है। सोलर प्लांट दिन में ज्यादा बिजली बन सकेगी। उस बिजली का फायदा आसपास के क्षेत्र के लोगों को होगा।

पूरे देश में लगे हैं तीन प्लांट

इस योजना के तहत पूरे देश भर में 3 सोलर प्लांट लगे हैं। तीनों ही प्लांट राजस्थान में लगाए गए हैं। विद्युत निगम के अधिकारियों ने कहा इन प्लांटों को मॉडल प्लांट के रूप में देखा जा रहा है। सब कुछ ठीक रहा। तो जल्द ही पूरे देश भर में किसान अपने खेतों में सोलर प्लांट लगा सकेंगे। सोलर प्लांट लगाने में सरकार की तरफ से भी छूट दी जाती है। साथ ही रखरखाव का खर्चा भी कंपनी बहन करती है।

गांव के लोगों को मिलेगी बिजली

सोलर सिस्टम बेहतर होने से बिजली की बचत होगी। क्योंकि बिजली की लगातार डिमांड बढ़ रही है। बिजली की कमी होने के कारण गांव में अब भी दिन के समय बिजली सप्लाई नहीं हो पाती है। लेकिन गांव में सोलर सिस्टम डेवलप होने से गांव के लोगों को भी पूरे समय पर बिजली सप्लाई हो सकेगी।
राज सिंह यादव अधीक्षण अभियंता विद्युत निगम