6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NDA से नाता तोड़कर पूरी रात शाहजहांपुर बॉर्डर पर डटे रहे हनुमान बेनीवाल, आज बनेगी अगली रणनीति

Hanuman Beniwal Latest News: रालोपा प्रमुख हनुमान बेनीवाल एनडीए से नाता तोड़ने के बाद पूरी रात बॉर्डर पर डटे रहे, उन्होंने कहा कि कांग्रेस से जुड़ना संभव नहीं है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Dec 27, 2020

Hanuman Beniwal At Rajasthan-Haryana Shahjahanpur Border

NDA से नाता तोड़कर पूरी रात शाहजहांपुर बॉर्डर पर डटे रहे हनुमान बेनीवाल, आज बनेगी अगली रणनीति

अलवर. एनडीए से नाता तोडकऱ हनुमान बेनीवाल अलवर के शाहजहांपुर बोर्डर पर ही पूरी रात जमे रहे। बेनीवाल ने आरोप लगाया कि गैर कानूनी तरीका अपना कर दिल्ली कूच के लिए उन्हें तैयार कर किसान आंदोलन को तोडऩे का काम कांग्रेस और भाजपा उनके सिर मंढना चाह रही है जबकि वह व उनकी पार्टी की ओर से गैरकानूनी आंदोलन नहीं किया जाएगा।

किसान आंदोलन की आड़ में राजनीति चमकाते दिखे बेनीवाल-

सांसद बेनीवाल किसान महापड़ाव स्थल पर पहुंच सामूहिक आंदोलन का हिस्सा बनने की बजाय अपने पार्टी कार्यकर्ताओं व विधायकों के साथ हाइवे पर बैठ सभा का आयोजन किया। केन्द्र सरकार के बिलों को काला कानून करार देते हुए कांग्रेस व भाजपा को सांपनाथ व नागनाथ से संबोधित करते हुए अपनी पार्टी को किसान हितैषी करार दिया। उपचुनाव में अपनी पार्टी प्रत्याशी खड़ा करने का ऐलान-
बेनीवाल ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों को संबोधित करते हुए राज्य में होने वाले तीनों उपचुनावों मे ंअपने प्रत्याशी लड़ाने का ऐलान करते हुए संबन्धित विधानसभाओं में अपने कार्यकर्ताओं को प्रचार प्रसार मं लगने की बात कही।

कांग्रेस से नाता जुडऩा संभव नही-

बेनीवाल ने कहा कि किसान आंदोलन का लाभ पाने के लिए राजनीति चमकाने के प्रयास को लेकर कांग्रेस से कभी समझौता उनकी पार्टी द्वारा नहीं किया जाएगा।

सभा को उनकी पार्टी की महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष स्पर्धा चौधरी, विधायक नारायणसिंह बेनीवाल, विधायक इन्द्रा बावरी, राजूराम खोजा, पुखराज गर्ग, रोहित गुर्जर ले संबोधित किया।

बॉर्डर पर आंदोलन 25वें दिन जारी रहा-

संयुक्त किसान मोर्चा सभा में पहुंच जनप्रतिनिधि व किसान नेताकिसान आंदोलन के महापड़ाव के आंदोलन के 25वें दिन व बॉर्डर स्थल पर महापड़ाव के 15वें दिन केन्द्र सरकार को किसान विरोधी बिलों को वापस लेने के विवश करने के लिए किसान संगठनों को एकजुटता से आंदोलन मे सहयोग देने की अपील की गई।

किसान सभा को संबोधित करने वालो मे पंजाब से किसान नेता जोगेन्द्रसिंह उगराहा, सुमेरसिंह, गुरुचरणसिंह, अलवर के पूर्व सांसद डॉ.करणसिंह यादव, जाट नेता राजाराम मील, पूर्व विधायक अमराराम, भागीरथ यादव, जोगेन्द्र सानोलिया, कांग्रेस नेता ललित यादव, बलबीरसिंह छिल्लर, बस्तीराम यादव, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपबंधु शर्मा, मुण्डावर ब्लॉक अध्यक्ष भीमराज यादव सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया।