11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरियाणा के बदमाशों के निशाने पर है राजस्थान का यह इलाका, आए दिन वारदातों को देते हैं अंजाम

हरियाणा के बदमाशों की नजर अब राजस्थान की सीमा पार वाले इलाकों पर है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Prem Pathak

•

Updated: 26 Jun 2018, 11:02 AM IST

Haryana badmash targeting this area of rajsathan for crime

हरियाणा के बदमाशों के निशाने पर है राजस्थान का यह इलाका, आए दिन वारदातों को देते हैं अंजाम

हरियाणा से केवल 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित राजस्थान का बहरोड़ कस्बा हरियाणा के बदमाशों की नजर में है। हरियाणा के बदमाश आसानी से बहरोड़ क्षेत्र में अपराध को अंजाम देकर वापस हरियाणा में फरार हो जाते हैं। पुलिस भी इन पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।

हरियाणा के बदमाशों के निशाने पर बहरोड़

जिले का बहरोड़ कस्बा बदमाशों के पूरे निशाने पर है। क्षेत्र में आसमान छू रहे प्रोपर्टी के दामों के चलते यहां हरियाणा के चीकू, सत्यभान जाट और डॉक्टर गैंग सहित अन्य कई हरियाणा के गिरोह सक्रिय हैं। उन्होंने स्थानीय बदमाशों को भी अपने गिरोह में शामिल कर रखा है, जो इन गिरोह के लिए काम करते हैं। स्थानीय बदमाश इन गिरोह के सरगनाओं को क्षेत्र के व्यापारी व प्रोपर्टी आदि के बारे में जानकारी देते हैं। उसके बाद गिरोह के बदमाश यहां प्रोपर्टी पर कब्जा और व्यापारियों को फोन पर धमकी देकर फिरौती वसूलने का काम करते हैं।

पहले पार्षद की हत्या, अब पालिका उपाध्यक्ष पर हमला

प्रोपर्टी व्यवसाय को लेकर गुण्डागर्दी बहरोड़ में तेजी से बढ़ रही है। अंतरराज्यीय गिरोह के कई बदमाश यहां पूरी तरह से सक्रिय हैं। प्रोपर्टी के विवाद को लेकर हुई आपसी रंजिश में अक्टूबर-2014 को दिवाली की शाम बहरोड़ नगर पालिका पार्षद त्रिलोक यादव की बहरोड़ निवासी अशोक उर्फ ठाकरिया, सत्यभान जाट गिरोह के हरियाणा निवासी सुनील उर्फ लीडर सहित अन्य बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद अब नगर पालिका उपाध्यक्ष को गोली मारने की वारदात हुई है।

पहले भी चीकू गैंग से जुड़े लोगों ने किया था हमला

नगर पालिका उपाध्यक्ष राकेश शर्मा प्रोपर्टी व्यवसाय करते हैं। करीब सात-आठ माह पहले हरियाणा की चीकू गैंग से जुड़े स्थानीय बदमाशों ने उन पर लाठी-सरियों से हमला किया था। पुलिस पालिका उपाध्यक्ष पर हुई फायरिंग को भी प्रोपर्टी व्यवसाय के विवाद से जोडक़र जांच में जुटी है।