6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली-जयपुर हाइवे पर हरियाणा रोडवेज के चालक ने पिता-पुत्र को कुचला, 200 मीटर तक घसीटा, दर्दनाक मौत

हरियाणा रोडवेज बस के चालक ने आगे चल रही बस को ओवरटेक करने के चलते उपवन हाउसिंग सोसायटी के सामने बस को तेज गति से भगा कर निकालना चाहा तो बाइक पर बैठे दोनों लोगों पर बस चढ़ा दी

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Apr 15, 2021

Haryana Roadways Driver Killed Father-Son At Delhi-Jaipur Highway

दिल्ली-जयपुर हाइवे पर हरियाणा रोडवेज के चालक ने पिता-पुत्र को कुचला, 200 मीटर तक घसीटा, दर्दनाक मौत

अलवर. दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर दोपहर करीब ढाई बजे हरियाणा रोडवेज बस के चालक ने शराब के नशे में बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार कर कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हाईवे की दिल्ली लेन पर बाइक पर सवार दो व्यक्ति हाईवे किनारे बाइक रोक कर खड़े थे।

इसी दौरान दिल्ली की तरफ जा रही हरियाणा रोडवेज बस के चालक ने आगे चल रही बस को ओवरटेक करने के चलते उपवन हाउसिंग सोसायटी के सामने बस को तेज गति से भगा कर निकालना चाहा तो बाइक पर बैठे दोनों लोगों पर बस चढ़ा दी और उन्हें करीब दो सौ मीटर तक घसीटते हुए अपने साथ ले गया और बस को तेज गति से भगाने लगा।

इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार चालक ने अपनी जान जोखिम में डालकर गाड़ी बस के आगे लगाई और बस को रुकवाया। पंजाब नंबर की बाइक सवार दोनों लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस व एम्बुलेंस को दी। जिस पर बहरोड़ पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राहगीरों की मदद से दोनों शवों को एम्बुलेंस में रखवाया और उन्हें सीएचसी की मोर्चरी में शिनाख्त के लिए रखा। पुलिस ने बताया कि देर शाम को दोनों मृतकों की शिनाख्त पिता-पुत्र के रूप में हुई।

सडक़ दुर्घटना में मृतकों की हुई शिनाख्त

दोपहर को हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मृत्यु को लेकर पुलिस ने अज्ञात शवों की शिनाख्त कर ली है। थानाधिकारी विनोद सांखला ने बताया कि मृतकों की पहचान ओल्ड लुधियाना पंजाब निवासी जसबीर सिंह पुत्र श्रवण सिंह व श्रवण सिंह के रूप में हुई है। मृतक जसबीर सिंह काठूवास स्थित रेल डिपो में कार्यरत था जोकि परिवार के साथ नीमराणा की एक हाउसिंग सोसायटी में रहता था। जसबीर सिंह अपने पिता की साथ बुधवार को बहरोड़ से नीमराणा जा रहा था। ऐसे में वह बहरोड़ क्यों आये थे इसको लेकर जानकारी प्राप्त की जा रही है।