4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिविर में महाविद्यालय की छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. विपिन शर्मा ने छात्राओं को इस एक्ट के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. केएल मीना की ओर से की गई।

less than 1 minute read
Google source verification

(फोटो - पत्रिका)

राजकीय महाविद्यालय, राजगढ़ में महिला प्रकोष्ठ एवं राजस्थान राज्य महिला नीति 2021 के संयुक्त तत्वावधान में PCPNDT ACT 1994 विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. विपिन शर्मा ने छात्राओं को इस एक्ट के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. केएल मीना की ओर से की गई।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में महिला प्रकोष्ठ, राजस्थान राज्य महिला नीति 2021, एनएसएस, भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में व्याख्यान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस सत्र के मुख्य वक्ता मनोहर लाल यादव (एडवोकेट) रहे। उन्होंने संस्कार विषय पर व्याख्यान दिया। स्वास्थ्य जांच शिविर में महाविद्यालय की छात्राओं का स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया जिसमें छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

भारत विकास परिषद की अध्यक्ष प‌द्मा गोयल एवं उनकी कार्यकारिणी का स्वागत डॉ. आंचल मीना ने किया। मंच संचालन मोनिका मीना की ओर से किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. केएल मीना ने छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अंत में महिला प्रकोष्ठ संयोजक डॉ रजनी मीना ने सभी को धन्यवाद महाविद्यालय के संकाय सदस्य एवं अधिक संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।

बड़ी खबरें

View All

अलवर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग