29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीषण हादसा : बारातियों से भरी दो जीप पलटी, मच गई चीखपुकार

राजगढ़. राजगढ़-मण्डावर सडक़ मार्ग स्थित माचाड़ी-नया गांव के मध्य गुरुवार रात आठ बजे बारातियों से भरी दो बोलेरो गाडिय़ां टकरा गई। हादसे में करीब 11 बाराती घायल हो गए। एक बालक सहित दो लोगों की हालात गम्भीर होने पर उन्हें राजगढ़ चिकित्सालय से अलवर रैफर कर दिया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Kailash Chand Sharma

•

Updated: 9 Dec 2022, 1:43 AM IST

भीषण हादसा : बारातियों से भरी दो जीप पलटी, मच गई चीखपुकार

भीषण हादसा : बारातियों से भरी दो जीप पलटी, मच गई चीखपुकार


राजगढ़. राजगढ़-मण्डावर सडक़ मार्ग स्थित माचाड़ी-नया गांव के मध्य गुरुवार रात आठ बजे बारातियों से भरी दो बोलेरो गाडिय़ां टकरा गई। हादसे में करीब 11 बाराती घायल हो गए। एक बालक सहित दो लोगों की हालात गम्भीर होने पर उन्हें राजगढ़ चिकित्सालय से अलवर रैफर कर दिया गया।
एडवोकेट राहुल दीक्षित सहित अन्य प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मालाखेड़ा क्षेत्र के उमरैण गांव से बोलेरो जीप में बाराती केदार गुर्जर, बबलू सैनी, रोहित सैनी, राज शर्मा, सुरेश गुर्जर, अजय यादव, सुरेन्द्र, आनन्द सैनी दौसा जिले के मण्डावर जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर निठारी से एक अन्य बोलेरो जीप में सवार होकर बाराती राजेन्द्र मीना, दीपक मीना, कपिल मीना व सुभाष उर्फ रवि ईशवाना गांव जा रहे थे। रास्ते में माचाड़ी-नयागांव के मध्य बारातियों से भरी दोनों जीपों में टक्कर हो गई, जिससे दोनों गाडिय़ों सडक़ मार्ग पर पलट गई और दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इस पर घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने दोनों गाडिय़ों को सीधा करके घायल लोगों को निकाला। इस घटना की सूचना पुलिस व एम्बुलेंस 108 को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस व एम्बुलेंस 108 ने मौके पर पहुंची । घायलों को दो एम्बुलेंस से राजगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां दीपक मीना(12) व सुभाष उर्फ रवि की हालात गम्भीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद राजगढ़ से अलवर रैफर कर दिया गया। बाकी राजेन्द्र मीना, कपिल मीना , केदार गुर्जर, बबलू सैनी, रोहित सैनी, राज शर्मा, सुरेश गुर्जर, अजय यादव, आनन्द सैनी का राजगढ़ चिकित्सालय मे प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस ने राजगढ़ चिकित्सालय पहुंचकर मामले की जानकारी ली।


झगड़े में पिता व तीन पुत्र गम्भीर घायल, रैफर
लक्ष्मणगढ़. पुलिस थाना क्षेत्र के नागलखानजादी में रास्ते के विवाद को लेकर हुए झगड़े में एक ही पक्ष के चार जने गम्भीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी का अनुसार थाना क्षेत्र के नागलखानजादी में एक परिवार के दो पक्षों में विवाद चल रहा है। गुरुवार को कहासुनी से शुरू हुआ विवाद झगड़े में तब्दील हो गया। झगड़े में एक पक्ष ने जमकर लाठी, डंडे व फर्सी चलाई। झगड़े में एक पक्ष के रज्जाक पुत्र शेर मोहम्मद, शौकीन पुत्र शेर मोहम्मद, रफीक पुत्र शेर मोहम्मद तथा हाजी दीनदार (65) पुत्र धुपु खान निवासी नागलखानजादी गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। परिजनों ने चारों को उपचार के लिए कस्बे के मालाखेड़ा रोड स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर, झगड़े की सूचना पर हैड कांस्टेबल पीड़ी मीना अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इधर, डॉ.अमित गुप्ता ने घायल लोगों का उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर अलवर सामान्य अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।