हत्या से पहले महिला, उसके देवर और पति मे मित्र को एक साथ बुखार, खांसी व जुकाम हुए। इस बात युवक का शक और गहरा गया कि उसकी पत्नी, भाई व मित्र को एक साथ बुखार, खांसी-जुकाम कैसे हुआ? जबकि वह बिल्कुल सही है। उसके बाद उसने कोरोना का डर दिखाकर पत्नी से अवैध सम्बन्धों की बात उगलवाने के लिए षड्यंत्र रचा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने 25 जून को हत्या के आरोपी पति और बलात्कार के आरोपी देवर व पति के मित्र की कोरोना की जांच कराई। जिसमें 27 जून को मृतका के पति की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा बलात्कार के आरोपी देवर व पति के मित्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।