
अलवर. दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर भारी वाहनों के प्रवेश रोकने के लिए हरियाणा व राजस्थान पुलिस प्रशासन को मंगलवार सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहनों का प्रवेश रोक रोक अन्य परिवर्तित मार्गों से निकाला।
बहरोड़, शाहजहांपुर व नीमराणा में हाइवे पर भारी वाहनों को रोकने पर लम्बा जाम लग गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस उपाधीक्षक जनेश सिंह तंवर ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली सरकार के निर्देश पर भारी वाहनों का प्रवेश रोका गया और उन्हें अन्य परिवर्तित मार्गों से भेजा गया। इसी तरह 25 व 26 जनवरी को भी भारी वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए निर्देश मिले हैं। इधर, अचानक से भारी वाहनों को रोकने पर हाइवे पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बहरोड़ में लगभग पांच किलोमीटर से ज्यादा लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मशक्कत कर यातायात सुचारू करवाया।
Published on:
24 Jan 2018 12:48 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
