इधर इमरान खान ने कहा कि वे यह पुरस्कार माता-पिता, गुरुजनों के साथ ही विशेष रूप से सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों को समर्पित करते हैं। सबसे ज्यादा प्रेरणा उन बच्चों से मिलती रही। यहां तक पहुंचने में मेरे परिवार, स्टाफ सदस्य व मित्रों का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने शिक्षक के रूप में इस पुरस्कार के लिए उनके नाम के चयन को शानदार अनुभव बताया। इमरान खान ने शिक्षकों के साथ अपने मूलमंत्र को साझा करते हुए कहा कि पुरस्कार के लिए नहीं बल्कि उन बच्चों के लिए मन से काम करें, जो हमारे विद्यालय में पढ़ते हैं। उनके लिए आप क्या सर्वोत्तम कर सकते हैं, वह करिए, ऐसा करने से नए रास्ते अपने आप खुल जाएंगे और जो सुकून मिलेगा, वहीं आपका असली पुरस्कार होगा।