23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Alwar / अलवर का तापमान @ 42 डिग्री, दिनभर चली गर्म हवा ने किया लोगों को बेहाल

अलवर का तापमान @ 42 डिग्री, दिनभर चली गर्म हवा ने किया लोगों को बेहाल

अलवर में गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है, अलवर का तापमान अप्रेल में हीं 42 डिग्री पहुंच चुका है। गर्म हवाओं के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Prem Pathak

•

Updated: 26 Apr 2018, 9:08 AM IST

Increase in temperature of alwar

अलवर. अलवर में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। हालात इतने खराब हैं कि शाम पांच बजे 41 डिग्री व शाम छह बजे 40 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में तेज गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। साथ ही धूल भरी तेज हवाओं का प्रभाव नजर आया। इससे लोगों को खासी परेशानी हुई।

हालांकि रात का तापमान अभी भी 28 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो मौसम इसी तरह से गर्म रहेगा और तापमान में दो से तीन डिग्री का इजाफा हो सकता है। साथ ही रात के तापमान में भी 4 से पांच डिग्री की बढ़ोतरी होने की आशंका है।

स्वास्थ्य पर पडऩे लगा असर

गर्मी अब अपना रंग दिखाने लगी है। दिन में अस्पतालों में डिहाइड्रेशन के मरीज अधिक पहुंचने लगे हैं। गर्मी से शरीर में पानी कम होने की शिकायत होती है। साथ ही दिन में चली लपट की वजह से लोगों को मुश्किल हुई और घबराहट महसूस की।

इस तरह करें बचाव

गर्मी से बचाव के लिए आप ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें। धूप मे बाहर न निकलें। वहीं अगर जाना भी हो तो छाता लेकर चलें व चेहरे व सिर को कपड़े से ढक़कर निकले।

स्कूली बच्चों को हुई परेशानी

भीषण गर्मी से स्कूली बच्चों को खासी परेशानी हुई। प्राइमरी कक्षाओं के बच्चे स्कूल से लौटते समय मुंह पर कपड़ा, सिर पर कैप पहने व छाता लेकर जाते हुए नजर आए।

ऐसे बदला दिन का मौसम

सुबह के समय तो ठंडक रही। लेकिन 10 बजे के बाद मौसम गर्म होने लगा। दोपहर ढ़ाई बजे का तापमान 42 डिग्री पर पहुंच गया।

दोपहर 12 बजे के बाद तेज गर्म हवाएं चलने लगी। साथ ही बीच में एक बार धूल भरी आंधी भी महसूस की गई।
शाम को मौसम में चार डिग्री तक तापमान गिरा और यह 38 डिग्री पर आ गया। इस वजह से शाम को लोगों को गर्मी से राहत रही।