11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पानी भरने गई चार वर्षीय मासूम बालिका कुंडी में गिर गई, काई होने के कारण खड़ी नहीं हो पाई फिर कुछ इस हालत में ले गए परिजन

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Prem Pathak

•

Updated: 4 Aug 2018, 9:03 AM IST

Innocent Girl's Death By Sinking In Water In Alwar

पानी भरने गई चार वर्षीय मासूम बालिका कुंडी में गिर गई, काई होने के कारण खड़ी नहीं हो पाई फिर कुछ इस हालत में ले गए परिजन

बड़ौदामेव थाना क्षेत्र के गांव नसोपुर में पानी की कुण्डी में डूबने के बाद उपचाराधीन एक बालिका की गुरुवार रात अलवर सामान्य अस्पताल में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही बालिका का शव को चादर में लपेटकर बाइक पर गांव ले गए। परिजनों की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं देने पर पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है।

जानकारी के अनुसार बड़ौदामेव के नसोपुर निवासी सुखविंदर सिंह के घर निर्माण कार्य चल रहा है। गुरुवार शाम को सुखविंदर खेत पर काम करने के लिए गया। पीछे से उसकी चार वर्षीय बालिका परविंदर घर के सामने रखी कुण्डी से पानी भरने गई। कुण्डी में पानी कम होने के कारण उसने टंकी के ऊपर चढकऱ पानी भरने का प्रयास किया और संतुलन बिगडऩे से वह कुण्डी में गिर गई। पानी की कुंडी में काई जमा होने के कारण मासूम खड़ी नहीं हो पाई और लगभग आधा घंटे पानी में ही पड़ी रही। इस बीच पडोस में रहने वाली महिला पानी लेने आई तो बालिका कुण्डी में पड़ी हुई मिली। जिसके बाद महिला ने अन्य लोगों को सूचना दी।

बालिका को परिजनों ने तुरंत अलवर सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान रात को बालिका की मौत हो गई। अस्पताल स्टाफ ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। घटना की सूचना के बाद शुक्रवार सुबह कार्रवाई के लिए बड़ौदामेव थाने से एएसआई तेजसिंह सामान्य अस्पताल पहुंचे। मृतका के परिजनों ने पुलिस को कोई कार्रवाई नहीं करने के सम्बन्ध में लिखित में देते हुए पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया।

मालाखेड़ा में सिविल व फौजदारी न्यायालय में कार्य शुरू

अलवर. मालाखेड़ा कस्बा स्थित न्यायालय भवन में सिविल एवं फ ौजदारी न्यायालय ने शुक्रवार से कार्य प्रारम्भ कर दिया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेणुका सिंह हुडा ने बताया कि यह न्यायालय पूर्व में अलवर मुख्यालय पर कार्यरत था। उन्होंने बताया कि इस न्यायालय के पीठासीन अधिकारी देवेन्द्र कुमार हैं तथा इस न्यायालय में सिविल एवं फौजदारी के करीब 2500 प्रकरण लम्बित हैं। उन्होंने बताया कि इस न्यायालय के मालाखेडा कस्बे में खुलने से क्षेत्र के व्यक्तियों को सुविधा मिलेगी।