25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेढ़ माह की दोस्ती बदली प्यार में, 12 दिन पहले ही पपला के साथ रहने लगी थी गर्लफ्रेंड जिया, अब सात दिन के रिमांड पर

Papla Gujjar और उसकी Girlfriend Jiya Us Sahar की दोस्ती डेढ़ माह पुरानी है। वे 12 दिन से ही साथ रहने लगे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Lubhavan Joshi

•

Updated: 30 Jan 2021, 12:23 PM IST

Jiya Us Sahar Girl Friend Of Papla Gujjar Lived At Kolhapur

डेढ़ माह की दोस्ती बदली प्यार में, 12 दिन पहले ही पपला के साथ रहने लगी थी गर्लफ्रेंड जिया, अब सात दिन के रिमांड पर

अलवर. Papla Gujjar Girlfriendf Jiya Us Sahar: जिस युवती ने पपला को उसके घर रखा, अब वह पपला की वजह से रिमांड पर है। गैंगस्टर विक्रम उर्फ पपला और जिम ट्रेनर जिया की जान पहचान ज्यादा पुरानी नहीं है। करीब डेढ़ माह पहले दोनों के बीच में दोस्ती हुई और जल्दी ही यह दोस्ती प्यार में बदल गई। पिछले करीब 12 दिन से ही जिया और पपला एकसाथ रहने लगे। गैंगस्टर से दोस्ती और प्यार का परिणाम यह रहा कि जिया को भी राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

महाराष्ट्र के सतारा जिले की रहने वाली जिया उससहर सिकलीगर अपने माता-पिता से अलग कोल्हापुर में रहती है और वह जिम ट्रेनर है। जिस जिम में जिया ट्रेनर थी उसी जिम को गैंगस्टर पपला गुर्जर ने ज्वाइन कर लिया। जिम में ही करीब डेढ़ माह पहले दोनों के बीच में दोस्ती हो गई। चंद दिनों में ही यह प्यार में बदल गई। जिया और पपला दोनों कोल्हापुर में अलग-अलग जगह मकान किराए पर लेकर रहते थे, लेकिन दोनों के बीच तेजी से नजदीकियां बढ़ी। इसके बाद करीब 12 दिन पहले जिया ने अपना किराए का मकान खाली कर दिया और वह पपला के पास उसके मकान में शिफ्ट हो गई। दोनों इस किराए के मकान में पिछले 12 दिनों से पति-पत्नी की तरह से रह रहे थे।

जिया सात दिन के रिमांड पर

राजस्थान पुलिस ने गैंगस्टर पपला की महिला मित्र जिया को गिरफ्तार कर शुक्रवार को बहरोड़ कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे सात दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है। गैंगस्टर पपला से जान-पहचान सहित अन्य कई बिंदुओं पर पुलिस जिया से पूछताछ करेगी।

जिया के माता-पिता डॉक्टर हैं

जानकारी के अनुसार जिया का परिवार सतारा जिले में रहता है तथा जिया काफी समय से परिवार से अलग कोल्हापुर में रह रही है। उसके माता और पिता दोनों ही डॉक्टर बताए जा रहे हैं तथा यह भी बताया जा रहा है कि जिया तलाकशुदा है।