राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक गोलमा देवी को पांच साल में विधायक कोटे की राशि तो पूरी मिली, लेकिन वे 2 लाख 95 हजार 520 राशि का फिलहाल उपयोग नहीं कर पाई। हालांकि उन्होंने इस राशि के विकास कार्य की अभिशंसा तो कर दी, लेकिन आचार संहिता लगने के कारण इन अभिशंसा पर वित्तीय स्वीकृति जारी नहीं हो पाई। अब इस राशि से विकास कार्य विधानसभा चुनाव बाद ही हो पाएंगे।