अलवर. Kisan Aandolan: कृषि कानूनों का दिल्ली के बाद अब राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर विरोध तेज हो रहा है। किसान अलवर जिले के शाहजहांपुर कस्बे के राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर जमे हुए हैं। शुक्रवार को किसानों की ओर से दिल्ली-जयपुर हाइवे राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करने की चेतावनी दी गई थी, जिसके बाद राजस्थान और हरियाणा पुलिस का जाब्ता बॉर्डर पर लगाया गया। हालांकि किसानों ने अभी तक हाइवे जाम नहीं किया लेकिन राजस्थान पुलिस इस मार्ग से दिल्ली जा रहे वाहनों को परिवर्तित मार्गों से जाने की सलाह दे रही है। वहीं बड़े वाहन ट्रक, ट्रोले आदि को शाहजहांपुर टोल से डाइवर्ट कर बहरोड़ के रास्ते भेजा जा रहा है।