29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ठेको पर शराब ब्रिकी का मामला : सीएम के आदेशों की पहले ही दिन उड़ी धज्जियां

रात आठ बजे बाद धड़ल्ले से ठेकों पर बिकी शराब, जिम्मेदार सोए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Kailash Chand Sharma

•

Updated: 10 Dec 2022, 1:41 AM IST

ठेको पर शराब ब्रिकी का मामला : सीएम के आदेशों की पहले ही दिन उड़ी धज्जियां

ठेको पर शराब ब्रिकी का मामला : सीएम के आदेशों की पहले ही दिन उड़ी धज्जियां


नीमराणा. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शराब ठेकों से रात आठ बजे बाद शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए थे। लेकिन नीमराणा में पहले ही दिन शराब ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आदेशों को हवा में उड़ा दिया। यहां पर ठेकेदारों ने रात आठ बजे बाद भी बेखौफ होकर शराब की बिक्री करवाई जाती रही। लेकिन शराब ठेकेदारों व सेल्समैन में पुलिस कार्रवाई तक का कोई खौफ नजर नहीं आया।
पत्रिका टीम ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा रात आठ बजे बाद शराब की दुकानों से शराब बिक्री पर रोक लगाए जाने के आदेश के बाद शुक्रवार रात आठ बजे बाद नीमराणा में हाईवे के पास स्थित शराब ठेकों पर जाकर देखा तो यहां पर धड़ल्ले से शराब ठेके पर अंदर से बिक्री हो रही थी। शराब ठेके के सेल्समैन बेखौफ होकर साइड में बनी हुई मोखी से शराब के शौकीनों को शराब उपलब्ध करा रहे थे। इन्हें पुलिस कार्रवाई का तनिक भी भय नजर नहीं था। ऐसे में नीमराणा क्षेत्र में शराब ठेकेदारों व शराब ठेकों के सेल्समैन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्रवाई करने के आदेश जारी करने के बाद भी कोई डर नजर दिखा। यहां पर पहले ही दिन मुख्यमंत्री के आदेश हवा में उड़ते हुए नजर आए।
केस- 1
पत्रिका टीम शुक्रवार रात आठ बजकर छह मिनट पर वन विभाग की नर्सरी के पास स्थित शराब ठेके के पास पहुंची। जहां पर सेल्समैन मोखी से शराब के शौकीनों को शराब उपलब्ध करा रहे थे तो पास में ही लोग शराब के जाम छलका रहे थे।

केस -2
पत्रिका टीम नेशनल हाईवे से महज एक सौ मीटर की दूरी पर कोलीला रोड पर स्थित शराब ठेके पर रात पौने नो बजे पर पहुंची तो यहां पर भी शराब ठेके से शराबियों को धडल्ले से शराब बेचते नजर आए। शराबी ठेके के साइड में बनी हुई मोखी से शराब लेते दिखे।