8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर शहर में लॉक डाउन की घोषणा, जानिए क्या रहेंगे नियम और किन क्षेत्रों में रहेगा प्रतिबन्ध

Lock Down In Alwar Latest News: अलवर शहर में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के बीच कोतवाली थाना क्षेत्र में लॉक डाउन लगाने की घोषणा की गई है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Lubhavan Joshi

•

Updated: 28 Jul 2020, 11:56 PM IST

Lock Down In Alwar City Kotwali Police Station Area

अलवर शहर में लॉक डाउन की घोषणा, जानिए क्या रहेंगे नियम और किन क्षेत्रों में रहेगा प्रतिबन्ध

अलवर. Lock Down In Alwar: अलवर शहर के कोरोना के लगातार बढ़ते आंकड़ों के बीच जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए शहर के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में लॉक डाउन लगाने की घोषणा की है। मंगलवार को जिला प्रशासन की कोरोना आपदा प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक के बाद जिला कलक्टर ने 30 जुलाई प्रातः 4 बजे से 12 अगस्त तक दो सप्ताह के लिए कोतवाली थाना क्षेत्र में लॉक डाउन लगाने के आदेश जारी किए हैं।

इन निर्देशों का करना होगा पालन

लॉक डाउन के तहत प्रतिबंधित क्षेत्र के लोग अपने घरों से बेवजह बाहर नहीं निकल सकेंगे। उपरोक्त क्षेत्र में वाणिज्यिक संस्थान बंद रहेंगे और सामूहिक गतिविधियों पर प्रतिबन्ध रहेगा। आवश्यक कार्य परिचय पत्र जारी होंगे। वहीं सरकारी वाहन जैसे अग्निशमन वाहन, जलदाय, विधुत, पुलिस, प्रशासन, चिकित्सकीय सेवाओं के वाहन आदि इन प्रतिबंधों से मुक्त रहेंगे। यह प्रतिबन्ध बीमार व्यक्तियों व चिकित्सकीय आपात स्थिति से प्रभावित लोगों के लिए नहीं होगा। चिकित्सक, मेडिकल स्टोर एवं चिकित्सा व्यवस्था से जुड़े लोगों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। इस दौरान सभी धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक रहेगी।


लॉक डाउन के दौरान यह अनुमतियां होंगी

1. अतिआवश्यक सेवाएं जैसे किराना, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, दूध डेयरी की दुकानें सुबह 7 बजे से 11 बजे तक खुल सकेंगी।

2. चिकित्सालय, जांच लैब, मेडिकल, आयुर्वेदिक स्टोर, पशु चिकित्सालय की दवाई की दुकानें 24 घंटे खुल सकेंगी।

3. ट्रांसपोर्ट कंपनियों पर आने-जाने वाला सामान सुबह 4 से 6 बजे तक सामान उतारने व चढाने की अनुमति होगी।

4. खरीददारी के लिए बाहर आने वाले एक वाहन पर एक व्यक्ति ही बैठ सकेगा।

5. किराना व्यापारी प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक ही गोदाम से सामान ला सकेंगे।

6. उक्त क्षेत्र में फल सब्जी की आपूर्ति हाथ ठेली के माध्यम से प्रातः 7 से 11 बजे तक डोर टू डोर सप्लाई किए जाएंगे।

ये है कोतवाली थाना क्षेत्र का एरिया

अलवर शहर की साढ़े चार लाख की आबादी में से करीब दो लाख से लोग शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में निवास करते हैं। वहीं, शहर करीब करीब 70 से 80 फीसदी मुख्य बाजार का एरिया शहर कोतवाली थाना इलाके में अंतर्गत आता है।

- शहर के जेल चौराहा से लेकर धोबीघट्टा रोड पर पहाड़ी तक बांयी तरफ के सभी पुराने मोहल्ले-बस्ती।

- कालीमोरी चौराहा से राजर्षि कॉलेज से एसएमडी चौराहा होते हुए घोड़ाफेर चौराहा तक दांयी तरफ का पूरा एरिया।

- घोड़ाफेर चौराहा से दांयी तरफ अखैपुरा लालखान मोहल्ले से लेकर धोबी घट्टा तक, पुलिस लाइन से लेकर अशोका टाकीज, बस स्टैण्ड रोड, मालाखेड़ा बाजार, बजाजा बाजार, सर्राफा बाजार, रामानंद मार्केट, होपसर्कस, चूड़ी मार्केट, रोड नम्बर दो, केडलगंज, चर्च रोड, मन्नी का बड़, कम्पनी बाग रोड, मनुमार्ग तक।

- स्कीम-एक, स्कीम-दो, स्कीम-तीन, स्कीम-चार, स्कीम-10ए, स्कीम-10बी, इंदिरा कॉलोनी, केशव नगर तथा स्कीम-2 की तरफ वाली पूरी रोड।

- रेलवे स्टेशन रोड से दाउदपुर फाटक तक तथा कालीमोरी चौराहा तक।