इधर, जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम के विरोध में हस्ताक्षर अभियान शनिवार को भी जारी रहा। पुलिस कंट्रोल रूम के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर चलाए गए अभियान में 1200 लोगों ने पेट्रोलियम के दामों में वृद्धि के विरोध में हस्ताक्षर किए। इस कार्यक्रम में कार्यकारी जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा, राजेन्द्र गंडूरा, अजीत यादव, रूपनारायण शर्मा, गफूर खान, गोपालदास खटीक, डॉ गौरव यादव आदि उपस्थित रहे।