14 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस तरह गईं कई कुर्सियां

प्रदेश में सरकार बदलते ही आए दिन नए-नए निर्णय हो रहे हैं। समितियों, आयोग, निगम, बोर्ड में काम कर रहे गैर सरकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों को हटाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अलवर के हिस्से में आईं कई कुर्सियां भी इस आदेश से उखड़ गईं। जुबेर खान, दीप चंद खैरिया, योगेश मिश्रा, अवधेश बैरवा, संदीप यादव आदि को पदों से नवाजा गया था।
2 min read
Google source verification

अलवर

•

image

susheel kumar

•

Dec 18, 2023

इस तरह गईं कई कुर्सियां

इस तरह गईं कई कुर्सियां

प्रदेश में सरकार बदलते ही जुबेर, दीपचंद, योगेश, अवधेश, संदीप की 'कुर्सी' गई

- भाजपा ने सत्ता में आते ही समिति, आयोग, निगम, बोर्ड में काम कर रहे गैर सरकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों को हटाया
- कांग्रेस के राज में अलवर के हिस्से में आए थे कई पद, नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिकाओं में मनोनीत सदस्य भी नहीं रहे

प्रदेश में सरकार बदलते ही आए दिन नए-नए निर्णय हो रहे हैं। समितियों, आयोग, निगम, बोर्ड में काम कर रहे गैर सरकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों को हटाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अलवर के हिस्से में आईं कई कुर्सियां भी इस आदेश से उखड़ गईं। जुबेर खान, दीप चंद खैरिया, योगेश मिश्रा, अवधेश बैरवा, संदीप यादव आदि को पदों से नवाजा गया था। अब इनकी जगह नए सदस्यों की तैनाती सरकार करेगी। माना जा रहा है कि यहां से जो पद छिने हैं उतने ही पद भाजपा से जुड़े नेताओं, कार्यकर्ताओं को दिए जाएंगे।

ये नेता थे पदों पर काबिज

कांग्रेस सरकार ने मेवात विकास बोर्ड का अध्यक्ष रामगढ़ विधायक जुबेर खान को बनाया था। ये पद कैबिनेट मंत्री के समकक्ष समझा जाता है। इसी तरह किशनगढ़बास के विधायक दीप चंद खैरिया को किसान आयोग का उपाध्यक्ष बनाया था। ये पद दर्जा राज्यमंत्री का माना जाता है। संदीप यादव को बीड़ा भिवाड़ी का अध्यक्ष बनाया था। हालांकि कुछ समय पहले उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया था, लेकिन स्वीकार नहीं हुआ था। अब वह इस निर्णय से इस पद से स्वत: ही वह हट गए। बीसूका अध्यक्ष योगेश मिश्रा बनाए गए थे। इनके अलावा अनुसूचित जाति निगम का उपाध्यक्ष अवधेश बैरवा को बनाया गया था। लोकेश मीणा को युवा बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया गया था। अब इन सभी के पद एक ही निर्णय से चले गए। अब नई सरकार अपने अनुसार इन पदों पर लोगों का चयन करेगी।


भाजपा नेताओं ने पदों के लिए शुरू कर दी दौड़
नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिकाओं में काम कर रहे मनोनीत सदस्यों को भी हटा दिया गया है। इसके अलावा उपभोक्ता संरक्षण मंच, बाल अधिकार समितियाें के सदस्यों का भी चयन नए सिरे से सरकार करेगी। इन सभी को हटाए जाने के बाद भाजपा के नेता सक्रिय हो गए हैं। जानकारों का कहना है कि अलवर से जितने पदों से नेताओं को हटाया गया है उतने ही नए लोग फिट किए जाएंगे। ऐसे में भाजपा से जुड़े लोग अपनी-अपनी सिफारिशें लगवा रहे हैं। जयपुर तक की दौड़ उन्होंने शुरू कर दी है।