12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवर के सामने भाभी से गैंगरेप, पुलिस पहुंची तो इस हाल में मिली विवाहिता

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification

अलवर

image

kamlesh sharma

Jul 15, 2018

rape

अलवर। जिले में अपराधियों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि अब वे दिनदहाड़े अपराध करने से नहीं चूक रहे। मामला विवाहिता से गैंगरेप का है। जिले में 14 व 15 जुलाई को आयोजित पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारियों में पुलिस व्यस्त रही और उधर, खैरथल में देवर के सामने ही भाभी से गैंगरेप हो गया। खास बात ये है कि पीडि़त परिवार की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब भी पीडि़ता आपत्तिजनक स्थिति में थी।

इतना सब कुछ होने के बावजूद पुलिस तीन दिन बाद भी मामले में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जानकारी के अनुसार खैरथल निवासी एक विवाहिता 12 जुलाई को अपने देवर के साथ अपने निर्माणधीन मकान को देखने गई। इसी दौरान दो युवक उनके पास आकर खड़े हो गए।

विवाहिता के देवर ने जब उनसे पूछा कि यहां क्यों खड़े हो? तो युवकों ने बताया कि उनके कुछ दोस्त यहां आए हैं। इस पर देवर ने कहा कि यहां कोई नहीं आया। इस पर दोनों युवक बदसलूकी पर उतर आए। कुछ ही देर में 7-8 और युवक वहां आ गए और विवाहिता व उसके देवर को घेर लिया।

युवकों ने विवाहिता को पकड़ उससे गंदी हरकतें करना शुरू कर दिया। देवर ने जब विरोध जताया तो उनमें से कुछ युवकों ने उसे पकड़ पीटना शुरू कर दिया। उधर, बाकी के युवकों ने विवाहिता के कपड़े फाड़ दिए और उनमें से दो युवकों ने विवाहिता के साथ देवर के सामने जबरन दुष्कर्म किया।

विवाहिता ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि युवकों के दुष्कर्म करने के दौरान उसका देवर वहां से भागा और अन्य परिवारीजनों को फोन से घटना की सूचना दी। अन्य परिवारीजनों के मौके पर पहुंचने पर आरोपित वहां से फरार हो गए।

पुलिस पहुंची तो आपत्तिजनक स्थिति में मिली विवाहिता
घटना की खास बात ये भी है कि विवाहिता के परिवारीजनों की सूचना पर पुलिस कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई। इस दौरान विवाहिता कपड़े भी नहीं पहन सकी थी। बाद में घर से कपड़े लाकर विवाहिता को पहनाए गए। घटना के बाद पुलिस ने विवाहिता का मेडिकल तो कराया, लेकिन तीन दिन बाद भी पुलिस मामले में किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

चिल्लाई तो जान से मार देंगे
महिला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि जब आरोपियों ने उससे अश्लील हरकतें करना शुरू किया तो वह चिल्लाई। इस पर आरोपितों ने धमकी दी कि चिल्लाई तो गैंगरेप कर जान से मार देंगे। आरोपियों के आपस में बात करने से इनमें से दो आरोपियों का नाम पता चला। जिसकी सूचना भी विवाहिता के परिजनों ने पुलिस को दी।


मामले में महिला के देवर के बयान हो गए हैं। सोमवार को महिला के 164 के बयान कराए जाएंगे। अभी घटना के सभी आरोपित फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
नेमीचंद, जांच अधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक किशनगढ़बास