यूजी के छात्र-छात्राएं पीजी में दाखिला लेने से वंचित रहे
अलवर. राजर्षि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने वाले अंडर ग्रेजुएट (यूजी) और पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) के सात हजार विद्यार्थियों को पिछले तीन माह से पुनर्मूल्यांकन परिणाम जारी होने का इंतजार है। अब तक विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिणाम जारी नहीं किया है। ऐसे यूजी के विद्यार्थी पीजी में दाखिला लेने से वंचित रह गए हैं।
इसमें यूजी के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के 5 हजार विद्यार्थी हैं, जो अभी भी परिणाम आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, बताया जाता है कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बीकॉम तृतीय वर्ष का मुख्य परिणाम 26 जून को, बीएससी का 11 जुलाई और बीए का 16 जुलाई को जारी किया गया था। विश्वविद्यालय करीब 90 दिनों में भी पुनर्मूल्यांकन परिणाम जारी नहीं कर सकी है।