टीम ने बताया कि कथित डॉ. रिंकू मेहता ने अपने आईडी में एमडी लिख रखा है। जबकि रिंकू मेहता के पास डिप्लोमा इन ऑप्टोमेट्री है। टीम ने कार्रवाई के दौरान जांच में कुछ इलाज को लेकर दवाओं की पर्चियां भी बरामद हुई है। टीम ने डा. रिंकू मेहता के क्लिनिक से 41 प्रकार की मिली दवाइयों को भी जब्त किया है। टीम ने बताया कि क्लिनिक एस्टेब्लिशमेंट में रजिस्ट्रेशन भी नहीं पाया गया। दवाइयों के रखने का भी अधिकृत लाइसेंस नहीं है। कार्रवाई के दौरान टीम ने बताया कि रिंकू मेहता ने डॉ. व एमडी जैसे शब्दों का प्रयोग कर रखा था, इन शब्दों के प्रयोग जनता के लिए भ्रामक है। पुलिस ने कथित डॉ मेहता के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 308, 188 एंव इंडियन मेडिकल कॉउंसिल एक्ट की धारा 15(3) में केस दर्ज किया है।