8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थाने में पूछताछ के लिए लाए युवक ने काटा अपना गला, गंभीर हालत में भर्ती, पुलिस की लापरवाही सामने आई

पूछताछ के लिए थाने लाए गए युवक ने शौचालय में अपना गला काट दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Lubhavan Joshi

•

Updated: 8 Jul 2021, 9:34 AM IST

Men Cut His Neck With Blade In Khairthal Police Station

थाने में पूछताछ के लिए लाए युवक ने काटा अपना गला, गंभीर हालत में भर्ती, पुलिस की लापरवाही सामने आई

अलवर. जिले के हरसौली में हुए बनेसिंह मेघवाल हत्याकांड में पूछताछ में बुधवार को पूछताछ के लिए खैरथल थाने में लाए गए एक युवक ने ब्लेड से अपना गला काट दिया। युवक को गंभीर हालत में अलवर के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किशनगढ़बास डीएसपी अतुल अग्रे ने बताया कि शाम करीब 6 बजे एक युवक 23 वर्षीय सुमित उर्फ छोटू पुत्र राजेश कुमार निवासी हरसौली को पूछताछ के लिए हरसौली से खैरथल थाना लाया गया। जहां गाड़ी से उतरते ही युवक ने शौच का बहाना बनाते हुए जाने की बात कही ।

इस पर उसे एक कांस्टेबल की मौजूदगी में बाहर ही परिसर क्षेत्र में बने शौचालय में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल ने शौचालय का गेट खुला रखने की बात कहने के बाद भी युवक ने अंदर से गेट बंद करने का प्रयास किया। कांस्टेबल द्वारा मना करते ही युवक ने अपने गले पर ब्लेड से वार कर लिया। जिसे लहूलुहान अवस्था मे तुरन्त पुलिस द्वारा सेटेलाइट अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक डॉ. पूरन आर्य ने प्राथमिक उपचार कर अलवर रैफर कर दिया।

थाना प्रभारी नन्दलाल जांगिड़ जाप्ते के साथ उसे लेकर अलवर रवाना हो गए । उधर, पुलिस ने बताया कि घटना के समय हरसौली सरपंच ओमेश चौधरी भी वहीं पर मौजूद थे।डीएसपी ने किया शौचालय का निरीक्षण घटना के बाद डीएसपी ने शौचालय का मौका निरीक्षण भी किया। जहां शौचालय के बाहर दीवार पर ब्लेड व शेविंग रेजर भी रखे मिले। मौका स्थल पर खून के निशान भी मिले।

हालत खतरे से बाहर

हरसौली हत्याकांड में पूछताछ के लिए लाए गए युवक ने खैरथल थाने में ब्लेड से अपने गला काट लिया। जिसे उपचार के लिए अलवर सामान्य अस्पताल में बताया है। युवक की हालत खतरे बाहर बताई जा रही है। पूरे मामले में गहनता से जांच की जा रही है।

- राममूर्ति जोशी, पुलिस अधीक्षक, भिवाड़ी।