24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेव समाज की 180 प्रतिभाओं का सम्मान

मेव प्रतिभा सम्मान समारोह में 108 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इसमें अलवर सहित भरतपुर, हरियाणा सहित आसपास के क्षेत्र के युवाओं को सम्मानित किया गया।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर. मेव प्रतिभा सम्मान समारोह में 108 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इसमें अलवर सहित भरतपुर, हरियाणा सहित आसपास के क्षेत्र के युवाओं को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि एडीजे कोटा सैयद जमीर हुसैन व आईआरएस सैयद नासिर अली थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीकरी मदरसा के मौलाना राशिद व विशिष्ट अतिथि अलवर छठीमील मदरसा के मौलाना अमर थे।

संयोजक डॉ. तैयब खां ने बताया कि 2014 में 33 छात्रों को सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम में मेवात क्षेत्र के जिलों के जिला स्तरीय मेरिट में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले अन्य समाज के छात्रों का भी सम्मान किया गया।

इस मौके पर मौलाना उमर ने कहा कि तालीम के लिए कितना भी दूर जाना पड़े फिर भी तालीम हासिल करनी चाहिए। हुसैन ने छात्रों को कड़ी मेहनत करने व लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कहा।