बलजीत यादव का कहना है कि पूर्व मंत्री डॉ. जसवंत यादव केवल खुली धमकी देते हैं और जनता को गुमराह करते हैं। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नगर पालिका चुनाव में पूर्व मंत्री ने लाठी से लडऩे के लिए चैलेंज किया था। जिस पर समय निर्धारित कर वह लठ लेकर उनसे लडऩे के लिए आए हैं। लेकिन यहां पर वो नहीं पहुंचे। इससे पता चलता है कि वे कितने झूठे इंसान हैं। इसके साथ ही अलवर सांसद बाबा बालक नाथ पर भी तरह तरह की जमकर टिप्पणियां की। और कहा कि यह भगवा वस्त्र के रूप में एक ढोंगी साधू है। यदि उनमे दम है तो वो भी मुझसे दौड़ में आजमा लें।