10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोदी तो आ गए, अब राहुल कब आएंगे

उपचुनाव में प्रधानमंत्री मोदी का मुखौटा लगा इंदौर निवासी कर रहा प्रचार

2 min read
Google source verification
Modi has come now when will Rahul coming

अलवर. लोकसभा का उपचुनाव होने के कारण भले ही प्रमुख राजनीतिक दलों के स्टारक प्रचारकों के चेहरे व उनके लच्छेदार भाषण सुनने को नहीं मिले, लेकिन उनके मुखौटा लगाकर भाइयों, बहनों कहते या फिर लोगों से मिलते जुलते जरूर दिखाई दे रहे हैं। भाजपा की ओर से इंदौर से लक्ष्मीचंद शर्मा उपचुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर प्रचार करने अलवर पहुंच चुके हैं। मुखौटा लगाए घूम रहे मोदी (लक्ष्मीचंद) को देख लोग कहने लगे है कि मोदी तो आ गए, अब राहुल कब आएंगे।
अलवर में उपचुनाव का प्रचार जोर पकडऩे लगा है। उपचुनाव में मुख्य प्रतिद्वंदी कांग्रेस व भाजपा मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए तरह-तरह के प्रयास करने में जुटे हैं। चुनाव में कोई अपने दिग्गजों को बुलाकर प्रचार को गरमाने में लगा है तो कोई स्टार प्रचारकों के हम शक्ल या हम आवाज वाले लोगों को बुलाकर प्रचार में जान फूंकने का प्रयास कर रहे हैं।


मोदी स्टाइल में लक्ष्मीचंद कर रहे प्रचार
इंदौर से चार दिन पहले अलवर पहुंचे लक्ष्मीचंद इन दिनों शहर में मोदी स्टाइल में प्रचार करते दिखते हैं। लक्ष्मीचंद मोदी स्टाइल में लोगों के समक्ष बहनो, भाइयो कहकर अपनी बात रखते हैं। वहीं उनके मुख पर लगा मुखौटा भी लोगों में आकर्षण का केन्द्र बन रहा है। इतना ही नहीं उनकी मोदी स्टाइल में चाल ढाल व बात करने का अंदाज भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। लक्ष्मीचंद आगामी 20 जनवरी तक अलवर में रुक कर भाजपा का प्रचार करेंगे।


मोदी से प्रभावित होकर भाजपा के प्रचार का किया निर्णय

लक्ष्मीचंद का कहना है कि प्रधानमंत्री से प्रभावित हो कर भाजपा के प्रचार का निर्णय किया। वे मोदी के कार्यों से इतने प्रभावित हैं कि कई जगह चुनावों में भाजपा का प्रचार करने जाते हैं। इस दौरान उन्हें जनता का खूब स्नेह मिलता है। अलवर में भी लोगों से रुबरू होकर अपनी बात रख रहे हैं।