8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानसून अपडेट: अलवर में कहीं तेज बरसात, तो कहीं अब भी इन्तजार, मानसून नहीं दिखा रहा रंग

अलवर के कुछ इलाकों में मानसून की पहली बरसात हुई। वहीं कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे लेकिन बरसे नहीं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Lubhavan Joshi

•

Updated: 14 Jul 2021, 8:50 AM IST

Monsoon 2021 In Alwar: Rain In Alwar Latest Update And Forecast

मानसून अपडेट: अलवर में कहीं तेज बरसात, तो कहीं अब भी इन्तजार, मानसून नहीं दिखा रहा रंग

अलवर. जिले में मंगलवार को कई क्षेत्रों में बरसात आई जिससे मौसम में परिवर्तन नजर आया। मंगलवार को दिन भर तापमान में कमी से मौसम सुहावना हो गया। इस दिन अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 27 डिग्री रहा। मंगलवार शाम को अलवर शहर में बादल छाए और शाम को शहर में बूंदाबांदी तथा कटी घाटी से सिलीसेढ़ तक बारिश हुई। वहीं जिले के कई अन्य क्षेत्रों में भी बारिश हुई। खैरथल में एक घंटे बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली। अब भी जिले में झमाझम बारिश का इंतजार है।

मंगलवार को कोटकासिम में 18, नीमराणा में 9, सोड़ावास में 10 तथा सीलिसेढ़ में एक मिमी बरसात हुई। अलवर शहर में इस दिन 82 प्रतिशत बादल छाए रहे और आद्र्रता 72 प्रतिशत रही। इस दिन 9 से 11 किमी प्रति घंटे के हिसाब से हवाएं चली जिससे वातावरण में गर्मी नहीं रही।

मानसून की बरसात जम नहीं रही-

अलवर जिले में मानसून की बरसात तो आ रही है लेकिन जम नहीं रही। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून प्रदेश में दस्तक दे चुका है। प्रदेश के सभी जिलों में बरसात हो रही है लेकिन अलवर में इसका प्रभाव कम रहा है। बुधवार और गुरुवार को अलवर में भारी बरसात हो सकती है और बिजली गिरने की आशंका है, जिसमें सभी को सावधान रहने की आवश्यकता है।