
कटे हुए सिर का फोटो सोशल मीडिया पर डाला तो हुई पहचान,कटे हुए सिर का फोटो सोशल मीडिया पर डाला तो हुई पहचान
अलवर शहर में शुक्रवार को सूर्य नगर बाईपास पर एक युवक का सिर काट कर धड़ से अलग कर पटक गए। यह युवक सात दिसम्बर से परिजनो ं को नही मिल रहा था जिसकी गुमशुदगी भी एनईबी पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी। इस युवक के सिर का फोटो पुलिस ने सोशल मीडिया पर डाला तो कुछ ही मिनटों में इसकी पहचान हो गई। यह युवक टेलरिंग का काम करता है।
शुक्रवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को यह सूचना मिली कि सूर्य नगर बाईपास पर एक गर्दन कटा हुआ शव पड़ा है। एक ही घंटे में दूसरा शव मिलने से हडकम्प मच गया। इस शव की पहचान के लिए पुलिस ने गर्दन का फोटो सोशल मीडिया पर डाला तो इसका पता लग गया कि यह युवक कौन है।
अलवर के पुराने दिल्ली रोड मुलतान नगर निवासी 22 वर्षीय फिरोज खान बैग सिलाई का काम करता है। इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट एनईबी पुलिस थाने में सात दिसम्बर को दर्ज कराई गई है। इस युवक को अपने दोस्तो के साथ 6 दिसम्बर की शाम को देखा गया था। इसके परिजन गोविन्दगढ़ के समीप फारी के रहने वाले हैं। ये 25 सालों से यहां रह रहे हैं।
यहीं धड़ अलग किया-
प्रथम दृष्टि में यह सामने आया है कि फिरोज खान का कई दिनों पहले कोई अपहरण करके ले गया जिसने सूर्य नगर बाईपास पर खाली जगह लाकर इसके धड़ से गर्दन अलग कर दी। इसके बाद हत्या करके लोग भाग गए। घटना स्थल पर खून बिखरा हुआ था जिससे लग रहा है कि हत्या बीती रात कुछ घंटे पहले ही की गई है। पुलिस अधीक्षक सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की गहनता से जांच की।
्रपे्रम प्रसंग में हो सकती है हत्या-
इस घटना में यह संकेत मिले हैं कि इसका किसी लडक़ी से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसको लेकर इसका लडक़ी के परिजनों व उसके हिमायती लडक़ों से विवाद हो गया था। पुलिस ने इस एंगल पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी का कहना है कि पुलिस इस हत्याकांड का शीघ्र ही पर्दाफाश कर देगी। इसकी जांच एनईबी थाना पुलिस कर रही है।
Published on:
12 Dec 2020 09:32 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
